{"_id":"5a0a79644f1c1b156b8b5b64","slug":"kerala-man-tries-to-kiss-elephant-like-bahubali-prabhas-get-kicked-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हाथी पर चढ़कर बनना चाहता था बाहुबली, मिली ऐसी पटखनी जिसे कभी नहीं भूलेगा शख्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीडियो: हाथी पर चढ़कर बनना चाहता था बाहुबली, मिली ऐसी पटखनी जिसे कभी नहीं भूलेगा शख्स
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
बाहुबली की तरह हाथी पर चढ़ता शख्स
अक्सर देखा गया है कि लोगों में फिल्मों की दीवानगी इतनी होती है कि वे उसके शानदार सीन को असल जिंदगी में करने की कोशिश करने लगते हैं। इस कोशिश में वे यह भूल जाते हैं कि फिल्मी सीन को टेक्नॉलोजी की मदद से ऐसा बनाया गया है।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स बाहुबली फिल्म का वह सीन कॉपी करने की कोशिश करता है जिसमें प्रभास भड़के हुए हाथी को शांत करके उसकी सूंड़ से होते हुए उसकी कमर पर बैठ जाते हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स ऐसे ही करने की कोशिश करता है और हाथी उसे बुरी तरह टक्कर मारकर दूर फेंक देता है। टक्कर इतनी भयंकर होती है कि शख्स उल्टा होकर गिरता है और बेहोश हो जाता है।

Trending Videos
देखिए वीडियो
प्रभास
वीडियो में दिखाया गया है कि स्टंट कर रहे शख्स का जो दोस्त वीडियो बना रहा होता है वह बार-बार कहता है कि ऐसा मत कर, तुमने पी रखी है, हाथी पागल हो जाएगा, लेकिन शख्स नहीं मानता। वह पहले हाथी को केले का लालच देकर उसे एक बार किस कर लेता है। दूसरी बार जब वह हाथी को किस करके उसी सूंड पर चढ़ने की कोशिश करता है तो हाथी उसे दूर फेंककर मारता है। यह वीडियो केरल का बताया जा रहा है।