{"_id":"69119e471bda1ad77502850f","slug":"kerala-local-body-elections-to-be-held-in-two-phases-on-december-9-and-11-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में दो चरणों में होगा स्थानीय निकाय चुनाव, 9 और 11 दिसंबर की तारीख तय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में दो चरणों में होगा स्थानीय निकाय चुनाव, 9 और 11 दिसंबर की तारीख तय
Mon, 10 Nov 2025 01:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:41 PM IST
विज्ञापन
चुनाव-मतदान।
- फोटो : प्रतीकात्मक/ANI
केरल राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को एलान किया कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में 9 और 11 दिसंबर को कराए जाएंगे। पहले चरण में 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, इदुक्की और एर्नाकुलम जिलों में मतदान होगा।
दूसरे चरण में 11 दिसम्बर को त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, वायनाड, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 13 दिसंबर को की जाएगी।

Trending Videos
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 22 नवंबर को और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 नवंबर तय की गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ए. शाजहान ने बताया कि चुनाव राज्य के 1,200 में से 1,199 स्थानीय निकायों में कराए जाएंगे, क्योंकि मत्तनूर नगरपालिका परिषद का कार्यकाल वर्ष 2027 तक वैध है।
इन चुनावों में 941 ग्राम पंचायतें, 152 ब्लॉक पंचायतें, 14 जिला पंचायतें, 86 नगरपालिकाएं और छह नगर निगम शामिल होंगे, जिनमें कुल 23,512 वार्ड होंगे। राज्य भर में 33,746 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और 2,84,30,761 मतदाता मतदान के पात्र होंगे, जिनमें 2,841 प्रवासी भारतीय मतदाता भी शामिल हैं। शाजहान ने यह भी बताया कि आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।