फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Kozhikode Plane Crash US and Nepals expressed condolences Know who said what

केरल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत, अमेरिका-नेपाल समेत कई देशों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं

Sat, 08 Aug 2020 02:51 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Kerala Kozhikode Plane Crash US and Nepals expressed condolences Know who said what
हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान - फोटो : PTI

केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार की शाम लैंडिंग के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। हादसे में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हुई है। विमान हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दुर्घटना का जायजा लेने वह शनिवार को कोझिकोड एयरपोर्ट जाएंगे। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन कोझीकोड पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक संदेश भेजकर कोझिकोड मामले पर दुख जताया। मोमिन ने अपने संदेश में कहा कि "कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के दुखद हादसे को लेकर गहरा सदमा पहुंचा है। इस हादसे ने कई लोगों की जानें ले ली और कई घायल हो गए। मैं उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"
विज्ञापन


वहीं, अमेरिका और नेपाल समेत कई अन्य देशों ने भी विमान हादसे पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। हादसे पर यूएस मिशन के हवाले से भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने दुख जताया है और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे पर नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने ट्वीट कर दुख जताया। ग्यावली ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 

इसके बाद भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने भी ट्वीट कर दुख जताया। सतोशी सुजुकी ने ट्वीट किया कि 'कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस के हवाई हादसे और इडुक्की में भूस्खलन के हादसे से मेरा मन दुखी है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और जो लोग घायल हुए हैं।'
 

वहीं,  केरल की स्वास्थ्य मंत्री  केके शैलजा ने कहा कि 'कोझिकोड हवाई अड्डे पर बचाव कार्य में शामिल सभी लोगों को सेल्फ क्वारंटीन में जाना चाहिए। राज्य सरकार सभी का कोविड-19 टेस्ट कराएगी।'
 

इससे पहले शुक्रवार रात करीब 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि "कोझिकोड में हुए विमान हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से इस संबंध में बात की। अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हर तरह की संभव मदद दे रहे हैं।"



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि एनडीआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा गया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि उन्होंने पुलिस और फायर कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट कर अधिकारियों को राहत कार्यों और चिकित्सा सुविधा के लिए तुरंत जरूरी व्यवस्था करने को कहा।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed