{"_id":"68d1044ff7b0c8f201041889","slug":"kerala-kollam-husband-allegedly-kills-wife-announces-murder-on-social-media-live-news-and-updates-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कोल्ल्म में पति ने पत्नी की धारदार चाकू से गोदकर की हत्या, फेसबुक लाइव पर किया वारदात का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कोल्ल्म में पति ने पत्नी की धारदार चाकू से गोदकर की हत्या, फेसबुक लाइव पर किया वारदात का एलान
Mon, 22 Sep 2025 01:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:39 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 39 वर्षीय शलिनी के रूप में की, जो कोल्लम जिले के वलक्कोडु स्थित प्लाचेरी की निवासी थीं। आरोपी पति आइजैक बाद में खुद पूनलूर पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल के कोल्लम जिले के पूनलूर के पास कूठनाडी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद फेसबुक लाइव पर आकर वारदात को अंजाम देने का एलान किया।
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 39 वर्षीय शलिनी के रूप में की, जो कोल्लम जिले के वलक्कोडु स्थित प्लाचेरी की निवासी थीं। आरोपी पति आइजैक बाद में खुद पूनलूर पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 39 वर्षीय शलिनी के रूप में की, जो कोल्लम जिले के वलक्कोडु स्थित प्लाचेरी की निवासी थीं। आरोपी पति आइजैक बाद में खुद पूनलूर पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
एफआईआर के अनुसार दंपती के बीच कुछ समय से वैवाहिक तनाव जारी था। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जब शलिनी घर के पीछे नहाने गई, तभी आरोपी ने चाकू से उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में महिला की गर्दन, सीने और पीठ पर गहरे घाव पाए गए।
हत्या के तुरंत बाद आरोपी फेसबुक पर लाइव आया और अपराध कबूल करते हुए पत्नी पर अविश्वास और गहनों के हेरफेर जैसे आरोप लगाने लगा। इसके बाद उसने थाने जाकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शलिनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

मामले की शिकायत दंपती के 19 वर्षीय बेटे ने दर्ज कराई है। इसी के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम घर की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।