{"_id":"600b04af8ebc3e31d10129dc","slug":"kerala-indecent-remarks-on-rape-victim-nun-legislator-reprimanded-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: दुष्कर्म पीड़िता नन पर अभद्र टिप्पणी, विधायक को विधानसभा ने लगाई फटकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: दुष्कर्म पीड़िता नन पर अभद्र टिप्पणी, विधायक को विधानसभा ने लगाई फटकार
Fri, 22 Jan 2021 10:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
तिरुवनंतपुरम, एजेंसी
तिरुवनंतपुरम, एजेंसी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
केरल विधानसभा
- फोटो : ANI
केरल विधानसभा ने दुष्कर्म पीड़िता नन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर विधायक पीसी जॉर्ज को कड़ी फटकार लगाई। विधानसभा की विशेषाधिकार व आचार संहिता समिति ने महिला आयोग की शिकायत पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर सुनवाई की। जॉर्ज ने कहा, उन्होंने विधानसभा द्वारा फटकारने की कार्रवाई को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उन्होंने नन को लेकर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की थी।
विज्ञापन
दरअसल, जॉर्ज ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कहा था कि चर्च ने नन को निलंबित कर दिया था। अगर चर्च किसी को निलंबित करता है तो उसे नन नहीं माना जा सकता। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अनुचित है। चाहे वह कोई नन हो या नहीं। समिति ने भी कहा है कि किसी भी महिला के खिलाफ ऐसी टिप्पणी अनुचित है
विज्ञापन