{"_id":"618e572d99433b37a521c949","slug":"kerala-in-the-midst-of-corona-epidemic-noro-virus-knocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कोरोना महामारी के बीच एक और वायरस ने दी दस्तक, अलर्ट रहने के निर्देश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कोरोना महामारी के बीच एक और वायरस ने दी दस्तक, अलर्ट रहने के निर्देश
Fri, 12 Nov 2021 05:29 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:29 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की अध्यक्षता में हुई बैठक में आज वायनाड में स्थिति का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में कोरोना महामारी का कहर अभी थमा भी नहीं कि एक और वायरस का खतरा मंडराने लगा है। वायनाड जिले में नोरोवायरस का मामला सामने आया है। दूषित पानी और भोजन के जरिए फैलने वाली यह पशु जनित बीमारी को लेकर सरकार ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने के लिए कहा और दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन
लोगों को सतर्क रहने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने बीमारी से बचाव को लेकर गतिविधियों को तेज करने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक आदेश जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। वीना जॉर्ज की अध्यक्षता में एक बैठक में आज वायनाड में स्थिति का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उचित रोकथाम और उपचार से इस बीमारी को काबू किया जा सकता है। इसलिए सभी को इस बीमारी और इससे बचाव के उपायों के बारे में पता होना चाहिए। नोरोवायरस वायरस का एक समूह है, जो पेट संबंधी बीमारी का कारण बनता है। इसकी चपेट में आए व्यक्ति को उल्टी और दस्त होता है। नोरोवायरस स्वस्थ लोगों पर ज्यादा असर नहीं छोड़ता है, लेकिन यह छोटे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य किसी अन्य रोग से पीड़ित लोगों में गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन