फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala News High waves in Kollam Coast Houses damaged People Expressed pain and fear after water entered home

Kerala: 'हमने कल से खाना नहीं खाया और डरे हुए हैं', कोल्लम में घरों में पानी घुसने के बाद लोगों का छलका दर्द

Tue, 02 Apr 2024 07:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2024 07:42 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने घरों में पानी भरने के कारण सड़क पर खाना पकाया। इससे मुंडक्कल-एरावीपुरम तटीय मार्ग जाम हो गया। यहां के लोगों का आरोप है कि वे पिछले तीन महीने से ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं। फिर भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Kerala News High waves in Kollam Coast Houses damaged People Expressed pain and fear after water entered home
कोल्लम में पानी घुसने से घर क्षतिग्रस्त - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल और असम के बाद अब केरल भी मौसम की मार झेल रहा है। केरल के कई तटीय गांव और शहर में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इससे नौकाओं और मछली पालन से जुड़े लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा कोल्लम शहर की स्थिती खराब है। यहां रविवार को ऊंची लहरों के कारण घरों में पानी घुस गया और कई इमारतें नष्ट हो गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और विरोध-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


तीन महीने से समस्या 
स्थानीय लोगों ने घरों में पानी भरने के कारण सड़क पर खाना पकाया। इससे मुंडक्कल-एरावीपुरम तटीय मार्ग जाम हो गया। यहां के लोगों का आरोप है कि वे पिछले तीन महीने से ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं। फिर भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता बिंदू कृष्णा भी सोमवार को विरोध- प्रदर्शन में शामिल हुईं और कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

 

इसलिए हो रही परेशानी
उन्होंने कहा, 'पिछले तीन से चार महीनों से वेदिकुन्नू क्षेत्र में समुद्री कटाव गंभीर रूप से हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के पास एक पैदल मार्ग बनाया गया है, जिसके कारण यहां कटाव बढ़ गया है। मछुआरों और घरेलू सहायकों के रूप में काम करने वाले लोग यहां रह रहे हैं। ये लोग अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।'


पांच घरों को पहुंचा नुकसान
कोल्लम तटीय इलाके में ऊंची लहरों के कारण रविवार रात घरों में पानी घुस गया। इससे करीब पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की मांग है कि जिन लोगों ने पूरी तरह या आंशिक रूप से घर खो दिए हैं, उन्हें घरों की निर्माण मरम्मत के लिए प्रशासन से मुआवजा मिलना चाहिए।

लोगों ने बताई आपबीती
उन्होंने कहा, 'हम कल खाना नहीं खा सके। हम सभी डरे हुए हैं। अब हम सड़क जाम करके विरोध कर रहे हैं क्योंकि हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। हमारी मांग है कि जिन लोगों ने पूरी तरह या आंशिक रूप से घर खो दिए हैं, उन्हें इस इलाके के लोगों के लिए घर और सुरक्षा के लिए पैसा मिलना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed