फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala high court got the opportunity to name a child as parents could not come agree

पांच साल तक लड़ते रहे मां-बाप, अदालत ने दिया बच्चे को नाम

Thu, 10 May 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Updated Thu, 10 May 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Kerala high court got the opportunity to name a child as parents could not come agree
केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट को एक बच्चे का नाम रखने की अनोखी जिम्मेदारी मिली क्योंकि अलग-अलग धर्म में विश्वास रखने वाले उसके पैरेंट्स एक नाम पर सहमति नहीं जता पा रहे थे। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में लड़ रहे थे। इस बच्चे का पिता हिंदू जबकि मां क्रिश्चियन हैं।

विज्ञापन


सेंट्रल केरला में रहने वाले पिता अपने बेटे का नाम अभिनव सचिन रखना चाहते थे जबकि मां जोहान मणि सचिन रखना चाहती थीं। जिसके बाद कोर्ट ने फाइनली बच्चे का नाम जोहान सचिन रखा और इसी नाम से जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया है। माता और पिता दोनों ने ही कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर करते हुए कोट्टायम नगर पालिका के फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उसने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कोर्ट का आदेश मांगा था क्योंकि पैरेंट्स एक नाम पर सहमत नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


जोड़े ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से 29 अगस्त, 2010 को और उसके दूसरे दिन हिंदू परंपरा से शादी की थी। साल 2011 में पहले और 2013 में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और उन्होंने एक पारिवारिक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। जहां एक तरफ दोनों की तलाक अर्जी पर अभी सुनवाई होनी है वहीं दूसरे बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ मां बच्चे को जोहान मणि सचिन नाम देना चाहती थीं वहीं पिता का कहना था कि 28वें दिन हुए समारोह में अभिनव सचिन के नाम पर दोनों की राय बनी थी। पत्नी ने कोर्ट को बताया कि वह बच्चे के नाम से मणि हटाने के लिए तैयार हैं ताकि उनके बीच सुलह हो सके। हालांकि पति जोहान की जगह अभिनव पर अड़ा था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वह दोनों याचिकाकर्ता के बच्चे को जोहान सचिन नाम देते हैं। जोहान जहां बच्चे की मां की भावनाओं को दिखाता है वहीं सचिन पिता की। बच्चे के पिता का पहला नाम सचिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed