फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High court: CBI inquiry needed into the murder of RSS worker

केरल: आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में हो सकती है सीबीआई जांच, कोर्ट ने कहा- कुछ पहलुओं को सुलझाना बाकी 

Mon, 31 Jan 2022 02:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Jan 2022 02:02 PM IST
सार

राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका का विरोध किया है। सरकार का कहना है कि वह मामले में फाइनल रिपोर्ट 10 फरवरी से पहले लगा देगी। 

विज्ञापन
Kerala High court: CBI inquiry needed into the murder of RSS worker
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

केरल के पलक्कड़ जिले में पिछले साल नवंबर को आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले की सीबीआई जांच हो सकती है। सोमवार को केरल उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हत्या के कुछ पहलुओं की सीबीआई जांच कराए जाने की जरूरत है। उच्च न्यायालय ने कहा कि मामले में कुछ आरोपियों के राज्य के बाहर ठिकाने थे, इसलिए सीबीआई को इसकी जांच करने दी जाए।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति के हरिपाल ने कहा कि हाल ही में राज्य के पुलिस प्रमुख ने भी मामले को लेकर कुछ चिंताएं व्यक्त की थीं, इसलिए सीबीआई भी मामले की जांच कर सकती है। दरअसल, अदालत मारे गए आरएसएस कार्यकर्ता की पत्नी की ओर से डाली गई याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


18 में से 17 आरोपी गिरफ्तार 
इस मामले में राज्य सरकार ने मृतक की पत्नी की याचिका का अदालत में विरोध किया। राज्य सरकार ने कहा कि मामले की फाइनल रिपोर्ट लगभग तैयार है। 18 आरोपियों में से 17 को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। राज्य सरकार ने कहा कि मामले में वह 10 फरवरी तक अंतिम रिपोर्ट पे पेश कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला 
केरल के पलक्कड़ जिले में पिछले साल 15 नवंबर को आरएसएस कार्यकर्ता संजीत की हत्या कर दी गई थी। यह हत्या उस वक्त हुई, जब वह पत्नी के साथ कहीं जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में पीएफआई के एक अधिकारी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed