फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala HC says adopt responsible journalistic conduct while reporting court cases

Kerala: अदालती मामलों की रिपोर्टिंग पर कोर्ट सख्त, कहा- सुनवाई कवर करते समय जिम्मेदार पत्रकारिता आचरण अपनाएं

Thu, 22 Jun 2023 05:47 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 05:47 PM IST
सार

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को मीडिया से अदालती मामलों की रिपोर्टिंग करते समय जिम्मेदार पत्रकारिता आचरण अपनाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Kerala HC says adopt responsible journalistic conduct while reporting court cases
kerala high court - फोटो : ANI

विस्तार

अदालती मामलों की रिपोर्टिंग को लेकर केरल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को मीडिया से अदालती मामलों की रिपोर्टिंग करते समय जिम्मेदार पत्रकारिता आचरण अपनाने के लिए कहा। अदालत ने कहा कि सुनवाई के दौरान अक्सर न्यायाधीश द्वारा की गई मौखिक टिप्पणियों के आधार पर अनुचित मीडिया रिपोर्ट वादी की गरिमा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एके जयशंकरन नांबियार और न्यायमूर्ति मोहम्मद नियास सीपी की पीठ का यह सुझाव मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निजी सचिव की पत्नी प्रिया वर्गीज की कन्नूर विश्वविद्यालय में मलयालम की सहायक प्रोफेसर के रूप में प्रस्तावित नियुक्ति से संबंधित मुकदमे पर मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के मद्देनजर आया है।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि अक्सर ऐसे मौके आते हैं जब शैक्षणिक मामलों में कोई फैसला किसी न किसी कारण से मीडिया का ध्यान आकर्षित करता है। ऐसी परिस्थितियों में, अदालत को लगातार अखबार, चैनल चर्चाओं और भारी सोशल मीडिया पोस्ट पर होने वाली टीका टिप्पणियों से भी निपटना पड़ता है। पीठ ने कहा कि यही कारण है कि अदालतों ने बार-बार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अदालत के समक्ष लंबित मामलों पर चर्चा को स्थगित करके संयम बरतने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने आगे कहा कि किसी व्यक्ति की निजता के अधिकार में राज्य की मनमानी कार्रवाई के साथ-साथ प्रेस या मीडिया सहित अन्य निजी नागरिकों के कार्यों से अपनी प्रतिष्ठा की सुरक्षा का अधिकार भी शामिल है। इसलिए, हमें भरोसा है कि मीडिया इन टिप्पणियों पर ध्यान देगा और जिम्मेदार पत्रकारिता आचरण का एक कोड अपनाएगा जो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।


न्यायमूर्ति ए के जयशंकरन नांबियार और न्यायमूर्ति मोहम्मद नियास सीपी की खंडपीठ ने एकल न्यायाधीश द्वारा पिछले साल 17 नवंबर को जारी आदेश के खिलाफ दायर प्रिया वर्गीज की याचिका को स्वीकार कर लिया और पीठ ने एकल न्यायाधीश के फैसले को रद्द कर दिया और कहा कि उनके पास इस पद के लिए प्रासंगिक अनुभव है और उस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर तदनुसार विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed