फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala hc judge on brahmin community to agitate against caste based reservation

सम्मेलन में केरल हाईकोर्ट के जज बोले, ब्राह्मण धरती पर दो बार जन्म लेता है

Thu, 25 Jul 2019 09:43 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 25 Jul 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
kerala hc judge on brahmin community to agitate against caste based reservation
केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट के जज वी चिताम्बरेश ने ब्राह्मणों को जातिगत आरक्षण के खिलाफ आंदोलन करने की सलाह दी है। तमिल ब्राह्मणाें के एक सम्मेलन में जस्टिस चिताम्बरेश ने यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सम्मेलन में ये भी कहा कि अच्छे कर्मों की वजह से ब्राह्मण धरती पर दो बार जन्म लेता है। 

विज्ञापन


सम्मेलन में ब्राह्मणाें के सामाजिक-आर्थिक हालात का मुद्दा उठाते हुए जस्टिस चिताम्बरेश कहा कि संवैधानिक पद पर हाेने की वजह से वह अपनी काेई राय जाहिर नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह ब्राह्मणों के लिए मंथन का वक्त है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि आरक्षण सिर्फ समूह या जाति के आधार पर मिलना चाहिए। उन्हाेंने 10 प्रतिशत आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि एक ब्राह्मण रसोइए का बेटा यदि नॉन क्रीमीलेयर में आता है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक लकड़ी व्यापारी का बेटा जो कि ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखता है और नॉन क्रीमीलेयर के दायरे में आता है तो उसे आरक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज से अपील की कि वे आर्थिक आधार पर आरक्षण की आवाज उठाएं, जाति या धर्म आधारित आरक्षण की नहीं। 


अच्छे कर्माें की वजह से ब्राह्मण दाे बार जन्म लेता है: जस्टिस चिताम्बरेश 

जस्टिस चिताम्बरेश ने कहा कि ब्राह्मण धरती पर दो बार जन्म लेता है। ब्राह्मण के दो बार जन्म लेने की वजह उन्होंने अच्छे कर्मों का फल बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व जन्म में किए अच्छे कर्मों की वजह से उसका दो बार ब्राह्मण के रूप में जन्म होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed