फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala HC Dismisses petition seeking CM's ED probe ex-secretary was caught in gold smuggling

Kerala HC: सीएम की ईडी जांच की मांग वाली याचिका खारिज, 2 साल पहले सोने की तस्करी में पकड़ाया था पूर्व सचिव

Wed, 12 Apr 2023 02:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 02:11 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से 5 जुलाई 2020 को एनआईए, ईडी और कस्टम ने यूएई दूतावास के राजनयिक सामान से 15 करोड़  के सोने को जब्त किया था। तीनों विभाग ने मामले की अलग-अलग जांच की। इसके बाद एनआईए ने 11 जुलाई 2020 को बेंगलुरु से यूएई दूतावास के पूर्व कर्मचारी सुरेश को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Kerala HC Dismisses petition seeking CM's ED probe ex-secretary was caught in gold smuggling
केरल हाईकोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

केरल हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सहित अन्य उच्च अधिकारियों के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया। 5 जुलाई 2020 को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से राजनयिक बोझ से से सोना जब्त किया था। मामले में सीएम के पूर्व प्रधान सचिव एम शिव शंकर को भी गिरफ्तार किया गया था। मामले में हाईरेंज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी इंडिया के संस्थापक अजी कृष्णन ने मुख्यमंत्री तमाम सहित राजनीतिक अधिकारियों के खिलाफ याचिका लगाई थी। 

विज्ञापन

वकील ने की पुष्टि
केस से जुड़े एक वकील ने बताया कि बुधवार को केरल हाईकोर्ट के जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने कृष्णन की याचिका को खारिज कर दिया है। वकील ने कहा कि जस्टिस थॉमस ने याचिका के तथ्यों को कमजोर बताते हुए खारिज किया था। याचिका में सोने की तस्करी मामले में सीएम सहित अन्य उच्च अधिकारियों की ईडी और कस्टम जांच कराने की मांग की गई थी।

विज्ञापन

2 साल पुराना है मामला
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से 5 जुलाई 2020 को एनआईए, ईडी और कस्टम ने यूएई दूतावास के राजनयिक सामान से 15 करोड़  के सोने को जब्त किया था। तीनों विभाग ने मामले की अलग-अलग जांच की। इसके बाद एनआईए ने 11 जुलाई 2020 को बेंगलुरु से यूएई दूतावास के पूर्व कर्मचारी सुरेश को गिरफ्तार किया था। सुरेश के साथ एक अन्य आरोपी संदीप नायर भी एनआईए की गिरफ्त में आया था। मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर और यूएई दूतावास के एक अन्य पूर्व कर्मचारी सरिथ सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed