{"_id":"635a6ed57516806dc37a92b4","slug":"kerala-guv-is-a-disgrace-to-the-constitutional-position-he-holds-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कांग्रेस का आरिफ मो. खान पर तीखा हमला, कहा-संवैधानिक पद का अपमान कर रहे हैं राज्यपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कांग्रेस का आरिफ मो. खान पर तीखा हमला, कहा-संवैधानिक पद का अपमान कर रहे हैं राज्यपाल
Thu, 27 Oct 2022 05:13 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 27 Oct 2022 05:13 PM IST
सार
केरल में राज्यपाल आरिफ मो. खान द्वारा मुख्यमंत्री को वित्त मंत्री बालगोपाल के खिलाफ संवैधानिक रूप से उचित कार्रवाई की मांग करने के एक दिन बाद कांग्रेस का ये बयान आया।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने गुरुवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर तीखा हमला करते हुए उन्हें उनके संवैधानिक पद का अपमान करार दिया और संदेह व्यक्त किया कि क्या दक्षिण राज्य में वाम सरकार और राजभवन के बीच चल रही लड़ाई पिछले बार की तरह ही दिखावे वाली लड़ाई है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को वित्त मंत्री के एन बालगोपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले उनके पत्र पर विवाद के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्यपाल पर निशाना साधा।
विज्ञापन
जयराम रमेश ने राज्यपाल पर उठाए सवाल
एआईसीसी महासचिव (मीडिया और संचार) जयराम रमेश ने कहा कि केरल के राज्यपाल सभी दलों के व्यक्ति हैं। वह अपने करियर में कई राजनीतिक दलों में रहे हैं। वह स्पष्ट रूप से महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में अपने समकक्षों की तरह संवैधानिक पद का अपमान कर रहे हैं। केरल में आरिफ मो. खान द्वारा मुख्यमंत्री को वित्त मंत्री बालगोपाल के खिलाफ संवैधानिक रूप से उचित कार्रवाई की मांग करने के एक दिन बाद कांग्रेस का ये बयान आया। बालगोपाल पर भारत की एकता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल ने कार्रवाई करने को कहा है लेकिन इस मांग को सीएम ने मजबूती से ठुकरा दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने एक अभूतपूर्व स्थितियों में कहा कि मेरे पास यह बताने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है कि वित्त मंत्री बालगोपाल ने मुझे नाराज कर दिया है। राज्यपाल ने अपने पत्र में कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मामले पर गंभीरता से विचार करेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे जो संवैधानिक रूप से उचित है। लेकिन मुख्यमंत्री ने बालगोपाल पर अपना भरोसा दोहराते हुए मांग को जोरदार तरीके से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने राज्यपाल द्वारा बालगोपाल पर संवैधानिक रूप से उचित कार्रवाई की मांग करने के लिए उनकी आलोचना की है। यहां तक कि कांग्रेस ने बाद में संदेह व्यक्त किया कि क्या राज्यपाल और सरकार के बीच झगड़ा नकली था। नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के इस्तीफे की मांग के खान के हालिया कदम ने दक्षिणी राज्य में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री विजयन ने राज्यपाल को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह अपने अधिकारों की सीमा नहीं लांघें।