फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala govt support and soft towards terrorism says ravi shankar prasad

आतंकियों और उनके मददगारों के साथ नरमी बरत रही केरल सरकार: प्रसाद

Wed, 11 Oct 2017 01:20 AM IST
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Updated Wed, 11 Oct 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
kerala govt support and soft towards terrorism says ravi shankar prasad
रविशंकर प्रसाद - फोटो : self
केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केरल की वाममोर्चा सरकार पर आतंकियों और उनके संरक्षकों के साथ नरमी बरतने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पास इसके प्रमाण हैं। 
विज्ञापन


वे मंगलवार को राज्य में जिहादी आतंक और लाल आतंक के खिलाफ भाजपा की जन रक्षा यात्रा में शामिल होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


धर्मांतरण के बाद युवाओं के कट्टरपंथी बनने के सवाल पर प्रसाद ने कहा कि इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए। यह सरकार आतंकियों और उनके मददगारों के साथ नरमी बरत रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसका प्रमाण देते हुए कहा कि 2009 में राज्य मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कोयंबटूर बम धमाके में गिरफ्तार अब्दुल नासर मदनी के साथ मंच साझा किया था। उन्होंने कहा कि सिर्फ वोट के लिए आतंकवाद के मुद्दे पर इस तरह के समझौते करना गंभीर मसला है।

प्रसाद ने केरल के एक मुस्लिम युवक की धर्मांतरण के बाद मुस्लिम बनी एक हिंदू लड़की से विवादास्पद शादी की जांच एनआईए से कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध करने के लिए मुख्यमंत्री विजयन की आलोचना की।

केरल सरकार सुप्रीम कोर्ट में एनआईए जांच का विरोध कर रही है

kerala govt support and soft towards terrorism says ravi shankar prasad
ravi shankar prasad
उन्होंने कहा कि क्या केरल सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एनआईए जांच का विरोध करना सही है? केंद्र सरकार अपना काम कर रही है लेकिन क्या राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है?

मालूम हो कि हाल ही में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह दलील दी है कि उसकी पुलिस ने इस शादी की विस्तृत जांच की है और उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिसके आधार पर यह मामला एनआईए को सौंप दिया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे जब भी केरल की यात्रा पर आते हैं उन्हें कट्टरपंथी तत्वों द्वारा बरगला कर गायब किए गए युवक और युवतियों की कहानी सुनने को मिलती हैं। 

उन्होंने इस साल 30 मार्च को मुस्लिम एकोपाना समिति द्वारा केरल हाईकोर्ट तक विरोध मार्च आयोजित किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि क्या हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ धरना देना उचित है? मालूम हो कि केरल हाईकोर्ट ने शफीन जहां नामक मुस्लिम युवक की धर्मांतरण के बाद मुस्लिम बनी हिंदू युवती से शादी को खारिज कर दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed