फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala govt stand not to cut taxes criticised by Congress-led UDF and BJP 

Petrol Diesel: केरल सरकार का पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी से इनकार, यूडीएफ और भाजपा ने घेरा 

Thu, 04 Nov 2021 03:55 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: Amit Mandal Updated Thu, 04 Nov 2021 03:55 PM IST
सार

केरल के वित्त मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तेल के दामों में कटौती का केंद्र का निर्णय केवल अपना चेहरा बचाने की कवायद है। 

विज्ञापन
Kerala govt stand not to cut taxes criticised by Congress-led UDF and BJP 
Petrol Diesel price - फोटो : iStock

विस्तार

केरल के वित्त मंत्री के एन बालागोपाल के गुरुवार को ईंधन में कटौती को लेकर दिए बयान की कांग्रेस और भाजपा ने आलोचना की है। बालागोपाल ने कहा था कि राज्य सरकार के ईंधन पर करों को केंद्र की तरह कम नहीं कर सकता है क्योंकि इससे भारी वित्तीय देनदारियों से जूझ रही सरकार पर और बोझ पड़ेगा।  

विज्ञापन


राज्य के वित्त मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र का निर्णय केवल अपना चेहरा बचाने की कवायद है और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 1.5 रुपये और 2.5 रुपये की ही अतिरिक्त कमी आई है।
विज्ञापन


केरल में इतने रुपये की कमी आई 
उन्होंने कहा कि इससे केरल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 रुपये और 12 रुपये की कमी आई है। हालांकि, राज्य उसी तर्ज पर करों को कम नहीं कर सकता है, जैसा कि केंद्र ने किया है क्योंकि केरल सरकार और उसके विभिन्न निकाय जैसे केएसआरटीसी ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण भारी दबाव में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 और हाल की आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए कई वित्तीय राहत पैकेज भी शुरू किए हैं और साथ ही महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है। यदि ईंधन की कीमत कम की गई तो इससे सभी कार्य प्रभावित हो सकते हैं।  



भाजपा-कांग्रेस ने घेरा 
उन्होंने कहा कि वह राज्य द्वारा करों में किसी भी कटौती को लेकर वास्तविक आंकड़े दिखाएंगे। मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा ईंधन पर करों में कटौती करने से इनकार करना बताता है कि ये सरकार जनविरोधी है। 

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने भी वाम सरकार की आलोचना की और कहा कि उत्पाद शुल्क में कटौती मामूली थी और राज्य और केंद्र सरकारें टैक्स आतंकवाद फैला रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed