फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala govt rejects reports on submission of COVID data to Centre news in hindi

केरल: कोरोना के आंकड़ों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार में टकराव, स्वास्थ्य मंत्री बोलीं- हमारे खिलाफ चल रहा अभियान निंदनीय

Tue, 19 Apr 2022 05:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 19 Apr 2022 05:52 PM IST
सार

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य ने वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या में गिरावट के कारण 10 अप्रैल से दैनिक कोरोना वायरस के आंकड़े प्रकाशित करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का फैसला था।

विज्ञापन
Kerala govt rejects reports on submission of COVID data to Centre news in hindi
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

केरल सरकार ने मंगलवार को इस आरोप का खंडन किया कि राज्य ने केंद्र को कोविड -19 के दैनिक आंकड़े जमा नहीं किए । उसने इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान को "निंदनीय" करार दिया। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दावा किया कि राज्य ने निर्धारित प्रारूप में दैनिक आधार पर केंद्र सरकार को कोविड के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल सबूतों को छुपाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर नाराज़गी जताई कि केंद्र के पत्र की प्रति राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तक पहुंचने से पहले मीडिया के पास पहुंच गई। मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य जल्द ही केंद्र के पत्र का जवाब देगा जिसमें सभी विवरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जॉर्ज ने कहा कि राज्य ने वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या में गिरावट के कारण 10 अप्रैल से दैनिक कोरोना वायरस के आंकड़े प्रकाशित करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का फैसला था। उन्होंने कहा कि लेकिन कोविड के आंकड़ों को सख्ती से एकत्र किया जा रहा है, केंद्र को प्रस्तुत किया जा रहा है और इसकी सटीक समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के मुताबिक, अगर मामले फिर बढ़ेंगे तो आंकड़ों को फिर से प्रकाशित किया जाएगा। जॉर्ज ने कहा, ‘‘यह तर्क कि केरल ने केंद्र को कोविड के आंकड़े जमा नहीं किए, गलत है।” उन्होंने कहा कि केरल में सोमवार को कोविड के 209 नए मामले मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed