फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Governor seeks report on alleged phone tapping of ministers

Kerala: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने CM विजयन से मांगी रिपोर्ट, मंत्रियों के फोन टैप कराए जाने के आरोप

Wed, 11 Sep 2024 06:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Sep 2024 06:53 PM IST
सार

Kerala: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वामपंथी विधायक पी.वी.अनवर को आरोपों पर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से एक रिपोर्ट मांगी है। अनवर ने दावा किया है कि पुलिस ने मंत्रियों के फोन कॉल टैप कराए थे और कुछ पुलिस अधिकारी अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।   

विज्ञापन
Kerala Governor seeks report on alleged phone tapping of ministers
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वामपंथी विधायक पी.वी.अनवर को आरोपों पर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से एक रिपोर्ट मांगी है। अनवर ने दावा किया है कि पुलिस ने मंत्रियों के फोन कॉल टैप कराए थे और कुछ पुलिस अधिकारी अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।   

विज्ञापन


एक आधिकारिक सूत्र ने खुलासा किया कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर कथित ‘गंभीर अपराधों’ के संबंध में सरकार की कार्रवाई पर जानकारी मांगी है। राजभवन पुलिस द्वारा मंत्रियों के फोन कथित तौर पर टैप कराए जाने को कानून और उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का उल्लंघन मानता है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने अनवर और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुजीत दास के बीच फोन पर बातचीत लीक होने के बारे में भी जानकारियां मांगी है। दास मलप्पुरम और पथनमथिट्टा के जिला पुलिस प्रमुख रह चुके हैं। निलांबुर के विधायक के साथ फोन पर बातचीत लीक होने के बाद दास को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री विजयन पर उनके राजनीतिक सचिव पी सासी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एम आर अजित कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के बढ़ते दबाव के बीच राज्यपाल ने यह रिपोर्ट मांगी है। सासी और अजित दोनों मुख्यमंत्री के करीबी हैं और अनवर ने उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं।

उद्यमी से नेता बने और दो बार के विधायक अनवर ने सासी और अजित कुमार पर मुख्यमंत्री द्वारा जताये गये भरोसे को तोड़ने और अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अजित कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने मंत्रियों, नेताओं और पत्रकारों के फोन टैप कराए थे। अनवर ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी का सोना तस्करी गिरोहों से करीबी संबंध है और वह कई गंभीर अपराधों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed