{"_id":"6577f63c19c0c6103b0f7c65","slug":"kerala-governor-arif-mohammad-khan-on-sfi-black-flag-protest-against-him-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'यह सब सीएम की साजिश है', SFI कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने के मामले में बोले केरल के राज्यपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'यह सब सीएम की साजिश है', SFI कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने के मामले में बोले केरल के राज्यपाल
Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
सार
केरल के राज्यपाल ने कहा कि पुलिस को कार्रवाई करने से रोका गया है। यह पांचवी घटना है। जिस रॉड में झंडे को लगाया गया था, उसका इस्तेमाल गाड़ियों को तोड़ने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
Arif Mohammad Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को काले झंडे दिखाने के आरोप में केरल पुलिस ने एसएफआई के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। रविवार को राज्यपाल भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाया। हालांकि, बाद में सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। अब इस मुद्दे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर भी निशाना साधा है।
केरल के राज्यपाल ने कहा, 'पुलिस को कार्रवाई करने से रोका गया है। यह पांचवी घटना है। जिस रॉड में झंडे को लगाया गया था, उसका इस्तेमाल गाड़ियों को तोड़ने के लिए किया जाता है। कार में बहुत सारी खरोंच भी है। यह सब उसके (पिनरई विजयन) अनुसार किया गया है। उसी ने यह साजिश रची है। ये सभी लोग सीएम के निर्देश के अनुसार काम कर रहे हैं। मैंने किसी को डराने की कोशिश नहीं की। इसमें कोई सवाल नहीं कि मैं किसी भी चीज से डरूंगा।'
भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
राज्यपाल को काले झंडे दिखाने के मामले में भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा, 'राज्यपाल के ऊपर किए गए हमले राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करता है। राजभवन से एयरपोर्ट जाने के दौरान उनके ऊपर तीन बार हमले हुए। केरल के मुख्यमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव पिछले कुछ सप्ताह से राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं।' भाजपा नेता ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल द्वारा उठाए उचित कदमों के खिलाफ सीएम ऐसी धमकियां दे रहे हैं।