{"_id":"6207e02ada0fcc5ba71e2a38","slug":"kerala-governor-arif-mohammad-khan-calls-hijab-controversy-a-conspiracy-bjp-naqvi-also-speaks-on-secularism","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब पर विवाद: केरल के राज्यपाल बोले- यह साजिश है, नकवी ने कहा- धर्मनिरपेक्षता हमारी प्रतिबद्धता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिजाब पर विवाद: केरल के राज्यपाल बोले- यह साजिश है, नकवी ने कहा- धर्मनिरपेक्षता हमारी प्रतिबद्धता
Sat, 12 Feb 2022 09:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 12 Feb 2022 09:58 PM IST
सार
आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "मुस्लिम बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें प्रोत्साहित करने व आगे बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन कुछ लोग उन्हें अपने हित साधने के लिए पीछे धकेल रहे हैं।"
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को कहा, हिजाब का मामला कोई विवाद नहीं असल में एक साजिश है। बाकी स्कूल में क्या पहनना है या ऐच्छिक नहीं हो सकता बल्कि इसके नियमों का पालन करना होता है। संस्थान के ड्रेस कोड को मानना होता है।
कर्नाटक में बढ़ते हिजाब विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में खान ने कहा, कृपया इसे विवाद की तरह न देखें, असल में यह एक साजिश है। मुस्लिम बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें प्रोत्साहित करने व आगे बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन कुछ लोग उन्हें अपने हित साधने के लिए पीछे धकेल रहे हैं। हिजाब पहनने के मामले में सवाल आपकी इच्छा का नहीं है बल्कि इस बात का सवाल है कि क्या आप जिस संस्थान से जुड़ रहे हैं उसके नियमों व ड्रेस कोड का सम्मान करेंगे। उसका पालन करेंगे।
भाजपा के लिए धर्मनिरपेक्षता एक सांविधानिक प्रतिबद्धता: नकवी
उधर हिजाब विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा के लिए धर्मनिरपेक्षता एक सांविधानिक और नैतिक प्रतिबद्धता है। लेकिन कुछ ‘छद्म धर्मनिरपेक्षतादी’ वोट पाने के लिए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीद्वारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, देश की आजादी के पिछले 75 वर्षों के दौरान अल्पसंख्यक वोटों के राजनीतिक व्यापारियों ने अल्पसंख्यकों को ठगने के लिए राजनीतिक शतरंज की बिसात पर 75 चालें खेली हैं। विपक्षी दलों ने डर और असहिष्णुता का माहौल बनाकर धर्म का जाल फैलाकर कई समुदायों के वोटों को हासिल करने की साजिश रची है।
उन्होंने कहा, भाजपा के लिए सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास समावेशी संकल्प और सांविधानिक प्रतिबद्धता है। मोदी-योगी सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान के साथ सशक्तीकरण के रास्ते पर पूरी मजबूती और इमानदारी से चल रही है। नकवी ने कहा कि समाज को ऐसे ‘पेशेवर राजनीतिक खिलाड़ियों’ से सावधान रहना होगा, जो धर्मनिरपेक्षता का चोला पहनकर साजिश रच रहे हैं।
उडुपी के भाजपा विधायक को विदेश से आये धमकी वाले फोन
उडुपी के भाजपा विधायक के रघुपति भट्ट को हिजाब विवाद के बाद से अज्ञात व्यक्तियों के धमकी भरे फोन आ रहे हैं। ये कॉल मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक पर आए हैं। भट्ट उडुपी में महिलाओं के पीयू कालेज की विकास समिति के अध्यक्ष हैं। भट्ट ने मीडिया को बताया कि उन्हें किये गए धमकी वाले फोन में से ज्यादातर इंटरनेट कॉल थे। जो विदेश से किये गए और इनमें उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी गई। कुछ फोन स्थानीय नंबरों से भी थे। इनकी जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र को दे दी गई है। भट्ट ने कहा, धमकी वाले फोन आना नई बात नहीं है और वह इनसे डरते भी नहीं। उडुपी के मुस्लिम और जिला काजी उनके साथ हैं। इस मुद्दे पर उन्हें भरपूर सहयोग मिला है।
एक स्कूल के नोटिस की भाषा को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
बेंगलुरु के एक निजी स्कूल के नोटिस की भाषा को लेकर शनिवार को कुछ अभिभावकों और विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों की दलील थी कि स्कूल की ओर से जारी नोटिस में विद्यार्थियों के एक खास वर्ग को निशाना बनाकर अपमानजनक टिप्पणी की गई है।
विद्यासागर इंग्लिश पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने नोटिस लिखने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया है। नोटिस में लिखा था, 20 वर्षों से यह स्कूल चल रहा है। यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों ही वर्ग के बच्चे एक साथ पढ़ते हैं। कम से कम 80 फीसदी बच्चे मुस्लिम हैं, स्कूल में उच्च गुणवत्ता की पढ़ाई होती है लेकिन यहां हिजाब का कोई मुद्दा नहीं है।
मैसूर में धारा 144 लागू; धरना, रैली की अनुमति नहीं
विवाद बढ़ता देख मैसूर पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए रविवार तक हिजाब मुद्दे को लेकर किसी तरह के प्रदर्शन व रैली पर रोक लगा दी है। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त चंद्रा गुप्ता की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 12 फरवरी सुबह छह बजे से लेकर 13 फरवरी रात 10 बजे तक कोई धरना, प्रदर्शन और रैली की अनुमति नहीं होगी।
देश की प्रगति में बाधा डाल रहा विपक्ष: राठौर
भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शनिवार को कहा, हिजाब मुद्दे को तूल देकर विपक्ष ध्रुवीकरण का माहौल बना रहा है। ऐसा करके ये लोग देश की प्रगति को रोक रहे हैं। यह तो हैरत की बात है कुछ बच्चों ने स्कूल में हिजाब पहनना शुरू कर दिया और कुछ पार्टियां इसके लिए भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने, ध्रुवीकरण और लोगों को बांटने का आरोप लगा रही हैं।
खासतौर से इस विवाद को तब तूल दी जा रही है जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। राठौर ने कहा, विद्यार्थियों को समझना चाहिए कि स्कूल की एक तय यूनिफार्म होती है और अगर नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं तो उन्हें इनका पालन करना चाहिए।