फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala government to announce completion of micro plans to eradicate extreme poverty on Monday

Kerala: केरल में 64 हजार से ज्यादा परिवारों की अत्यंत गरीब के रूप में हुई पहचान, सीएम आज करेंगे यह घोषणा

Mon, 24 Apr 2023 01:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 01:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में कुल 64,006 परिवारों की पहचान अत्यंत गरीब के रूप में की गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए उनको बुनियादी नागरिकता दस्तावेज प्रदान किए जाएंगे ताकि उन्हें इन सबका उचित लाभ मिले।

विज्ञापन
Kerala government to announce completion of micro plans to eradicate extreme poverty on Monday
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल सरकार सोमवार को अत्यधिक गरीब परिवारों की मदद के लिए शुरु की गई सूक्ष्म योजनाओं को पूरा करने की घोषणा करने जा रही है, योजनाओं के तहत गरीब परिवारों को राशन कार्ड, चुनाव पहचान पत्र और आधार जैसे बुनियादी दस्तावेज प्रदान किए जाने हैं। वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को कहा कि केरल में कुल 64,006 परिवारों की पहचान अत्यंत गरीब के रूप में की गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए उनको बुनियादी नागरिकता दस्तावेज प्रदान किए जाएंगे ताकि उन्हें इन सबका उचित लाभ मिले।

विज्ञापन


सीएम पिनाराई विजयन सोमवार को राज्य सरकार के पहल के रूप में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन के लिए सूक्ष्म योजनाओं को पूरा करने की घोषणा करेंगे। सीएम विजयन ने फेसबुक पर लिखा कि 64,006 परिवारों की पहचान राज्य में बेहद गरीब के रूप में की गई है और अब वे राज्य सरकार के संरक्षण में हैं।
विज्ञापन


मलप्पुरम जिले में सबसे अत्यधिक गरीब परिवार, सबसे कम गरीब कोट्टायम में
सीएम के मुताबिक, अत्यधिक गरीबी की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया था जिसका आधार भोजन, सुरक्षित आश्रय, बुनियादी आय और स्वास्थ्य था। वहीं मलप्पुरम जिले में सर्वेक्षण में पाए गए अत्यंत गरीब परिवारों में से 13.4 प्रतिशत हैं जबकि तिरुवनंतपुरम से 11.4 प्रतिशत की पहचान की गई है। फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि कोट्टायम जिले में बेहद गरीब परिवारों की संख्या सबसे कम है। मलप्पुरम जिले में 8,553 अत्यधिक गरीब परिवार हैं, जबकि कोट्टायम में सबसे कम गरीब परिवार हैं, जहां केवल 1,071 परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज स्वास्थ्य बीमा कार्ड वितरित करेंगी
फेसबुक पोस्ट में आगे कहा गया है कि अलप्पुझा और कासरगोड जिलों की कुमारपुरम और कल्लार पंचायतों में कोई अत्यंत गरीब परिवार नहीं है। कार्यक्रम सोमवार को होगा और स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) मंत्री एमबी राजेश समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री जी आर अनिल परिवारों को राशन कार्ड वितरित करेंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज स्वास्थ्य बीमा कार्ड वितरित करेंगी।

एलएसजीडी ने कहा कि डेटा संग्रह प्रक्रिया से पता चला है कि कई लोगों के पास राशन कार्ड, चुनाव पहचान पत्र या आधार जैसे बुनियादी नागरिक अधिकारों के दस्तावेज भी नहीं हैं। 'इस अभियान में 2,553 राशन कार्ड, 3,125 आधार कार्ड, 3,174 चुनाव पहचान पत्र, 777 बैंक खाते, 887 समाज कल्याण पेंशन, 1,174 महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड, 1,281 स्वास्थ्य बीमा कार्ड सहित अन्य दस्तावेज दिए गए हैं।


सरकार अत्यंत गरीब श्रेणी की सूची में शामिल 301 एड्स रोगियों के लिए केरल एड्स कंट्रोल सोसाइटी के माध्यम से उपचार सहित सेवाएं भी प्रदान कर रही है। साथ ही बेहद गरीब परिवारों के पास खाना बनाने और खाने की सुविधा नहीं है उनको भोजन उपलब्ध कराने की योजना भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed