फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala government decided to ease restrictions in containment wards in Kozhikode

निपाह वायरस: केरल के कोझिकोड में सरकार देगी प्रतिबंधों में राहत, लोग कर सकेंगे यात्रा

Wed, 15 Sep 2021 12:35 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोझिकोड
एएनआई, कोझिकोड Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 15 Sep 2021 12:35 AM IST
सार

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के संक्रमण से पिछले सप्ताह 12 वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद वहां कड़े प्रतिबंध लगाए थे। हालांकि आसपास के लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

विज्ञापन
kerala government decided to ease restrictions in containment wards in Kozhikode
वीना जॉर्ज - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में निपाह वायरस की चपेट में आने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके चलते यहां कुछ इलाकों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन यहां के लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने प्रतिंबंधित क्षेत्रों में ढ़ील देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि सरकार ने थमंगलम (कोझिकोड) में नियंत्रण वार्डों में प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है क्योंकि यहां कोई अन्य निपाह वायरस के मामले सामने नहीं आए हैं और 14 दिन की इन्क्यूबेशन अवधि भी समाप्त हो गई है लेकिन चथमंगलम पंचायत का 9वां वार्ड कंटेनमेंट जोन में रहेगा।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि अब लोग दुकानों को खोल सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं। लक्षण वाले लोगों को घर पर ही रहना चाहिए। अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या है तो वह तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। आदेश जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया जाएगा।

आगे वीना जॉर्ज ने कहा कि कंटेनमेंट जोन को हटा दिया गया है। राज्य में टीकाकरण बुधवार को फिर से शुरू होगा। लक्षणों वाले लोगों को किसी भी कारण से टीके नहीं लेने चाहिए। कंटेनमेंट एरिया में अभी तक 9593 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक नहीं मिल पाई है। 500-1000 लोगों के अलग-अलग सेक्शन में वैक्सीन दी जाएगी।


साथ ही निपाह वायरस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि निपाह संपर्क सूची में शामिल 3 व्यक्तियों के परीक्षण के परिणाम भी नेगेटिव थे और इसका परीक्षण एनआईवी पुणे में किया गया था। इसके साथ ही 143 सैंपल नेगेटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed