फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala gold smuggling case BJP leader Muralidhar Rao says  it is related to India security

केरल में सोने की तस्करी मामले पर भाजपा बोली, यह आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण और भारत की सुरक्षा से जुड़ा है

Sun, 02 Aug 2020 11:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Aug 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kerala gold smuggling case BJP leader Muralidhar Rao says  it is related to India security
Muralidhar Rao, BJP National General Secretary - फोटो : ANI

केरल में सोने की तस्करी मामले में अब राजनीति तेज हो गई है। भाजपा शुरू से ही इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का इस्तीफा मांगती आ रही है वहीं एक बार फिर रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा है कि 'यह केवल सोने की तस्करी का मामला नहीं है, बल्कि यह भारत की सुरक्षा से जुड़ा है। यह आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण नेटवर्क से भी संबंधित है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। केरल के सीएम को इस्तीफा देना होगा यह हमारी मांग है।'

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को इस मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है। इन दोनों आरोपियों को एर्नाकुलम जिले के जेल में रखा जाएगा।
विज्ञापन



यह मामला काफी सुर्खियों में है, ऐसा इसलिए कि आरोपी स्वप्ना सुरेश का कनेक्शन मुख्यमंत्री पी विजयन से बताया जा रहा है। इस कांड में वो अकेली नहीं है, इसके अलावा सीएम पी विजयन के ड्राइवर और चपरासी तक शामिल हैं। राज्यपाल की ओर से कई बार केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी और इस मामले के आतंकवाद से जुड़े होने के बारे में पता लगाने के आदेश दिए। जिसके बाद एनआईए की रिपोर्ट में मामले के एक आरोपी के टेरर फंडिंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक तस्करी मामले का आरोपी केटी रमीज दक्षिण भारत में देश विरोधी गतिविधियों की फंडिंग में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

क्या है केरल में सोने की तस्करी का मामला
यह पूरा मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूएई के पता वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना चुराने का है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है। 


ये सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स, बाथरूम का सामान रखा जाता था, लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed