फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala, Goa and Chandigarh best governed states and union territory, says PAC ranking

सरकारी कामकाज के मामले में केरल बेहतर, यूपी-बिहार सबसे नीचे: रिपोर्ट

Fri, 30 Oct 2020 06:08 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 30 Oct 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Kerala, Goa and Chandigarh best governed states and union territory, says PAC ranking
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : ANI

राज्यों की शासन-व्यवस्था और गवर्नेंस के मामले में केरल देश में अव्वल है, जबकि दूसरे नंबर पर गोवा है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो चंडीगढ़ सबसे बेहतर है। पब्लिक अफेयर सेंटर (पीएसी) नाम की संस्था ने शुक्रवार को अपने जारी किए सार्वजनिक मामलों के सूचकांक-2020 (पीएआई) में यह बात कही है।

विज्ञापन


पूर्व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीएसी द्वारा पीएआई 2020 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यों के शासन-व्यवस्था के प्रदर्शन और सतत विकास के आधार पर यह रैंकिंग की गई है।
विज्ञापन



पीएआई में चार दक्षिणी राज्यों में केरल (1.388), तमिलनाडु (0.912), आंध्र प्रदेश (0.531) और कर्नाटक (0.468) हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार रैंकिंग में सबसे नीचे थे। उन्हें क्रमशः 1.461, -1.201 और -1.158 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अगर छोटे राज्यों की अगर बात करे तो गोवा 1.745 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। उसके बाद मेघालय (0.797) और हिमाचल प्रदेश (0.725) हैं। पीएसी रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में मणिपुर (-0.363), दिल्ली (-0.289) और उत्तराखंड (-0.277) हैं।


वहीं, अगर केंद्र शासित राज्यों की बात करें तो चंडीगढ़ 1.05 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। इसके बाद दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः पुडुचेरी (0.52) और लक्षद्वीप (0.003) हैं। दादर और नगर हवेली (-0.69), अंडमान, जम्मू और कश्मीर (-0.50) और निकोबार (-0.30) सबसे कम प्रदर्शन करने वाले प्रदेशों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed