{"_id":"5b797c9c42c79246344b1ffe","slug":"kerala-floods-woman-gets-married-in-relief-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़: चारों तरफ तबाही का मंजर, लड़की ने दिखाई हिम्मत और रचाई शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल बाढ़: चारों तरफ तबाही का मंजर, लड़की ने दिखाई हिम्मत और रचाई शादी
भाषा, तिरूवनंतपुरम
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ की त्रासदी झेल रहे केरल के मलप्पुरम जिले के राहत शिविर में रह रही एक युवती आज शादी के बंधन में बंध गई। जल प्रलय के कारण राज्य में हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है।
विज्ञापन
बाढ़ की वजह से 24 वर्षीय अंजू का घर डूब गया। इस वजह से उसे अपने परिवार के साथ प्राथमिक स्कूल में बने एक राहत शिविर में जाना पड़ा। आपदा के कारण शुरूआत में परिवार ने शादी टाल देने का विचार किया लेकिन राहत शिविर के अन्य लोगों ने उन्हें शादी कर लेने के लिए समझाया।
विज्ञापन
वधू अंजू के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘इसलिए, हमने बिना किसी ऐतराज के निकटवर्ती मंदिर में शादी रचाने का फैसला किया। वर शाइजू के परिवार को भी कोई आपत्ति नहीं थी।’’ पारंपरिक लाल साड़ी पहने और गहना धारण किये अंजू सुबह में राहत शिविर से बाहर निकलीं और मंदिर की ओर बढ़ चली।
विज्ञापन
चारों ओर बाढ़ के कहर के कारण इस जिले में एक जगह से दूसरे जगह तक आने-जाने में मुश्किलें बनी हुयी है लेकिन वर पक्ष किसी तरह वहां तक पहुंचने में सफल रहा और यह शादी संपन्न हुई। राज्य में बाढ़ की विकराल स्थिति के कारण कई शादियां टल गयी है।