फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala floods: help only those who do not eat beef says Swami Chakrapani

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद तभी करें जब वे गोमांस न खाने का लिखित वादा दें: हिंदू महासभा अध्यक्ष

Wed, 22 Aug 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
Kerala floods: help only those who do not eat beef says Swami Chakrapani

केरल की भीषण बाढ़ ने पूरी दुनिया को एकजुट कर दिया। पूरा विश्व केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम से कदम मिला रहा है। लेकिन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने एक विवादित बयान दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि फंड जारी करने से पहले दानदाताओं को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह उन्हें ही मदद दें जो शाकाहारी है न कि उन्हें जो गोमांस का सेवन करते हैं। यही नहीं गोमांस का लिखित वादा लेते हुए ही मदद की पेशकेश की जाए।
विज्ञापन


बाढ़ पर उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह से वहां के नेताओं और लोगों ने गोमांस खाते हुए प्रदर्शन किया था। यह उसी का नतीजा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों चक्रपाणि महाराज ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि केरल में बाढ़ की वजह इंद्र देवता की नाराजगी है। केरल के लोगों के गोमांस का सेवन करने से उपजे पाप की वजह से बाढ़ आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केरल में बाढ़ग्रस्त स्थानों पर फंसे लोगों को बचाने का काम अब लगभग स्माप्ति की ओर है ऐसे में केरल सरकार ने बुधवार को अपना पूरा ध्यान मकानों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर केंद्रित किया है।


आपदा प्रबंधन राज्य नियंत्रण कक्ष के अनुसार 8 अगस्त से बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 231 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लोग लापता हैं। राज्य भर में करीब पांच हजार राहत शिविरों में 3.91 लाख परिवारों के कम से कम 14.50 लाख लोग रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed