फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala flood: Rahul Gandhiengry on bjp government for did not give proper help to victims

केरल बाढ़ : राहुल का भाजपा पर हमला, कहा- मैं दुखी हूं कि केंद्र ने प्रदेश को समुचित सहायता नहीं दी

Wed, 29 Aug 2018 04:13 PM IST
भाषा, कोच्चि
भाषा, कोच्चि Updated Wed, 29 Aug 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Kerala flood: Rahul Gandhiengry on bjp government for did not give proper help to victims

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केंद्र सरकार पर बाढ़ प्रभावित केरल को समुचित सहायता उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले पर भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के दृष्टिकोण को लेकर वह ‘दुखी’ हैं।  राहुल ने कहा कि वह बाढ़ग्रस्त दक्षिणी प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से मिलने वाली विदेशी सहायता को स्वीकार करने के पक्ष में हैं।  राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार का सहयोग केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों का अधिकार है....लेकिन मैं दुखी हूं कि केंद्र ने प्रदेश को समुचित सहायता नहीं दी।’’

विज्ञापन


विदेशों से मिलने वाली सहायता के प्रस्ताव को केंद्र द्वारा नकारे जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई केरल के लोगों का पीड़ा कम करने के लिए बिना शर्त आर्थिक सहायता देता है तो मैं खुद उसे ले कर आऊंगा।’’ केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दो दिन के दौरे पर यहां पहुंचे राहुल ने कहा कि वह यहां ‘हालात के राजनीतिकरण के लिए’ नहीं आये हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर कल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि कल प्रदेश के विभिन्न जिलों में राहत शिविरों का दौरा करते हुए उन्हें यह महसूस हुआ कि राज्य सरकार ने जिस सहायता का वादा किया है वह शीघ्र दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वादे के मुताबिक 10 हजार रूपये का मुआवजा शीघ्र दिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविरों में रह रहे लोगों में यह भावना है कि मुआवजे की राशि अभी तक नहीं दी गयी है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केरल भयावह त्रासदी से गुजर रहा है और वह ऐसे में राज्य के लोगों के साथ हैं। खराब मौसम की वजह से राहुल वयनाड नहीं गए और इदुक्की के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed