{"_id":"5b89285742c79246353bc415","slug":"kerala-flood-government-will-seek-help-from-kpg-for-reconstruction-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ : प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए सरकार लेगी केपीएमजी की मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल बाढ़ : प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए सरकार लेगी केपीएमजी की मदद
भाषा, तिरुवनंतपुरम
Updated Fri, 31 Aug 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल सरकार ने बाढ़ की भयावह आपदा से ग्रस्त राज्य के पुनर्निर्माण के लिए परियोजना सलाहकार साझेदार के तौर पर केपीएमजी की सेवाएं लेने का फैसला किया है जो दुनिया की सबसे बड़ी पेशेवर सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है। टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को सबरीमाला के प्रसिद्ध अयप्पा मंदिर की तलहटी में पांबा में तबाह हो गयीं सड़कों, भवनों और पुलों के पुनर्निर्माण का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पी. विजयन ने आज यहां मंत्रिमंडल के फैसलों की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में पुनर्निर्माण से संबंधी परियोजनाओं के लिए केपीएमजी मुफ्त सेवा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांबा में पुनर्निर्माण कार्य पर नजर रखने के लिए मुख्य सचिव टॉम जोस की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी जो सबरीमाला में 17 नवंबर से शुरू होने वाले सालाना मंडला-मक्कराविल्लकू महोत्सव को देखते हुए समय पर निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए नजर भी रखेगी।
विज्ञापन
विजयन ने माना कि बाढ़ प्रभावित राज्य के पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाना चुनौती भरा काम है। उन्होंने कहा कि विदेशों से भी सहयोग जुटाने का फैसला किया गया है जहां बड़ी संख्या में केरल के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
यूएई, ओमान, बहराइन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, सिंगापुर, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से धनराशि एकत्रित करने के लिए एक मंत्री और पर्याप्त संख्या में अधिकारियों को लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अभी तक 1,026 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ में घरेलू जरूरी सामान गंवा चुके परिवारों को एक-एक लाख रुपये का लोन दिया जाएगा।