फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala flood- 21 k thousand loss assumption, thousand of miles roads too destroyed

केरल में बाढ़ से 21 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान, हजारों किलोमीटर सड़कें बर्बाद

Sun, 19 Aug 2018 03:47 AM IST
एजेसी, मुंबई/चेन्नई
एजेसी, मुंबई/चेन्नई Updated Sun, 19 Aug 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
kerala flood- 21 k thousand loss assumption, thousand of miles roads too destroyed
kerala flood

केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक राज्य को बाढ़ की वजह से 21 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। दक्षिणी राज्य में हर तरफ तबाही का मंजर है। बताया जा रहा है कि 96 हजार किलोमीटर की सड़के बर्बाद हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने केंद्र से तत्काल सहायता के रूप में लिए 2,000 करोड़ रुपये की मांग की है।’ इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को 20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लोगों के लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी ने पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और राहत सामग्री देने की घोषणा की। तमिलनाडु के सभी आईएएस अधिकारियों ने भी अपना एक दिन का वेतन दान देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात ने भी केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष से बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये के वित्तीय मदद की घोषणा की है। झारखंड के सीएम रघुबर दास ने भी पांच करोड़ रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। 


हुंडई मोटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट स्टीफन सुधाकर और साउथ जोन के बिजनेस हेड वाईएस चांग सीनियर ने केरल के सीएम पी. विजयन को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed