फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala First Transgender Bodybuilder Dies By Suicide Cops Latest News Update

Kerala: केरल के पहले ट्रांसजेंडर बॉडीबिल्डर ने आत्महत्या की, इस साल वैलेंटाइन डे पर की थी शादी

Fri, 05 May 2023 08:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 May 2023 08:37 AM IST
सार

प्रवीण का शव यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के संबंध कथित रूप से तनावपूर्ण थे। प्रवीण ने ऐसी खबरों का खंडन किया था।

विज्ञापन
Kerala First Transgender Bodybuilder Dies By Suicide Cops Latest News Update
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के पहले ट्रांसजेंडर बॉडीबिल्डर ने गुरुवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान प्रवीण नाथ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण नाथ ने शहर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अपने आवास पर कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया शव
प्रवीण का शव यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है। इस साल वैलेंटाइन डे पर प्रवीण ने अपनी बॉडीबिल्डर साथी से शादी की थी। कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के संबंध कथित रूप से तनावपूर्ण थे। प्रवीण ने ऐसी खबरों का खंडन किया था।
विज्ञापन


प्रवीण ने रिशाना आयशू से शादी रचाई थी
इससे पहले पलक्कड़ के रहने वाले ट्रांसजेंडर कपल इस साल 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। प्रवीण ने रिशाना आयशू से शादी रचाई थी। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि अपने रिश्ते का खुलासा करने के बाद दोनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- The Kerala Story Review: 30 हजार तो क्या अगर ये एक लड़की की भी कहानी है, तो इसे कहना और देखना बहुत जरूरी है


काफी मशक्कत के बाद शादी के माने थे परिवारवाले
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रवीण ट्रांसजेंडर श्रेणी में मिस्टर केरला का खिताब भी जीत चुके हैं। इसके अलावा रिशाना मिस मालाबार का खिताब जीत चुकी हैं। शुरुआत में दोनों के परिवारों ने इनके रिश्ते का विरोध किया था। हालांकि, बाद में वे इस शादी के लिए राजी हो गए थे।

प्राइवेट कंपनी में काम करते थे
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रवीण और रिशाना थ्रिसूर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। प्रवीण जन्म के दौरान लड़की थे, लेकिन वे हमेशा से ही लड़का बनना चाहते थे। एक समय वे आत्महत्या तक करना चाहते थे, लेकिन बाद में उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन हुआ और वे लड़का बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed