फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Finance Minister presented Budget 2025-2026 CM Vijayan praised it while the opposition called it hollow

Kerala Budget 2025-26: केरल में पेश किया गया बजट, मुख्यमंत्री विजयन ने की तारीफ; तो विपक्ष ने बताया खोखला

Fri, 07 Feb 2025 03:49 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 03:49 PM IST
सार

केरल के वित्त मंत्री एन बालगोपाल ने आज राज्य बजट 2025-26 पेश किया। इसके बाद इस बजट पर बातचीत तेज हो गई है। जहां एक तरह सीएम पिनाराई विजयन ने तारीफ करते हुए राज्य के विकास के लिए हितकारी बताया है तो दूसरी ओर विपक्ष ने इस बजट को खोखला बताया है। 

विज्ञापन
Kerala Finance Minister presented Budget 2025-2026 CM Vijayan praised it while the opposition called it hollow
केरल के सीएम पिनराई विजयन और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन - फोटो : एक्स@pinarayivijayan/@vdsatheesan

विस्तार

केरल के वित्त मंत्री एन बालगोपाल ने शुकव्रार को राज्य बजट 2025-26 पेश किया। इसके बाद इस बजट को लेकर बातचीत तेज हो गई है। एक तरह राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस बजट की तारीफ करते हुए इसे केरल के विकास के लिए रचनात्मक प्रयास बताया है, तो दूसरी ओर विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने इस बजट को खोखला बताते हुए इसकी आलोचना की है। 
विज्ञापन


सीएम ने की बजट की सराहना
केरल के सीएम पिनराई विजयन ने राज्य के बजट की तारीफ करते हुए इसे केरल के विकास के लिए एक रचनात्मक विकास बताया है। उन्होंने कहा कि बजट राज्य के विकास और लोगों के कल्याण को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है, और यह आम लोगों पर कोई अतिरिक्त बोझ डाले बिना संसाधन जुटाने के नए तरीके अपनाएगा है। 
विज्ञापन


बजट का उद्देश्य 'नव केरलम' बनाना
सीएम विजयन ने आगे बजट के उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बजट का उद्देश्य बढ़ती कीमतों के प्रभाव से आम जनता को बचाना और 'नव केरलम" बनाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, शैक्षिक संस्थानों को अपग्रेड करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की दक्षता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य का बजट हर क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केरल के आर्थिक विकास के लिए एक रोडमैप की तरह काम करेगा, जिससे राज्य की प्रगति और समृद्धि बढ़ेगी।

केंद्र के बजट पर भी साधा निशाना
साथ ही सीएम विजयन ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को वित्तीय मदद में कमी और अन्य आर्थिक मुश्किलों का सामना करने के बावजूद, केरल ने अपनी संसाधन जुटाने की क्षमता को साबित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने इन मुश्किलों को पार करने के लिए नए और वैकल्पिक रास्ते ढूंढ़े हैं, जिससे यह साफ होता है कि केरल आर्थिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।

विधानसभा विपक्ष ने बजट को बताया खोखला
दूसरी ओर विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने केरल के 2025-26 के बजट पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस बजट में केरल की वित्तीय स्थिति का सही तरीके से जिक्र नहीं किया गया है और यह केवल खोखले शब्दों से भरा हुआ है। उन्होंने बजट में यथार्थवाद की कमी पर भी सवाल उठाए।

साथ ही सतीशन ने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों और संस्थानों द्वारा उठाए गए ऋणों और घाटे को चुकाने के लिए बजट में कोई राशि आवंटित नहीं की गई। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और एससी समुदाय के लिए कल्याणकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण कटौती की गई है। कई घोषणाएं भी दोहराई गई हैं, जिनसे कोई खास बदलाव नहीं होगा।

भाजपा प्रदेश ने भी की बजट की आलोचना
कांग्रेस के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केरल केके. सुरेंद्रन ने भी वित्त मंत्री के बजट भाषण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह एक सार्वजनिक संबोधन अधिक था, न कि एक ठोस वित्तीय योजना, क्योंकि इसमें राज्य के वित्तीय मुद्दों को ठीक से संबोधित करने के लिए कोई प्रमुख घोषणाएं नहीं की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed