फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala farmer missing from israel returns india calicut international airport

Israel: केरल सरकार के खर्चे पर इस्राइल गया किसान किरकिरी कराने के बाद लौटा, घर पर कही थी वापस न आने की बात

Mon, 27 Feb 2023 08:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालीकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालीकट Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 27 Feb 2023 08:40 AM IST
सार

किसान ने केरल सरकार, राज्य के कृषि मंत्री पी प्रसाद और प्रतिनिधिमंडल के 27 सदस्यों से माफी भी मांगी। किसान ने बताया कि दौरा खत्म होने के बाद वह इस्राइल के पवित्र स्थलों जेरुसलम और बेथलेहेम घूमने चला गया था।

विज्ञापन
kerala farmer missing from israel returns india calicut international airport
इस्राइल से लापता हुआ किसान बीजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों केरल सरकार ने किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल इस्राइल भेजा था, जिसमें से एक किसान गायब हो गया था। इस मुद्दे को लेकर केरल सरकार की खूब किरकिरी हुई थी और विपक्ष ने भी राज्य सरकार को निशाने पर लिया था। अब खबर आई है कि इस्राइल दौरे पर गायब हुआ किसान वापस केरल लौट आया है। पत्रकारों से बात करते हुए किसान ने कहा कि वह गायब नहीं हुआ था बल्कि यहूदियों के पवित्र स्थल जेरुसलम और बेथेलम घूमने गया था!

विज्ञापन


बता दें कि केरल सरकार ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को इस्राइल में खेती की नई तकनीक सीखने भेजा था। इसी प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसान बीजू कूरियन (48 वर्षीय) दौरा खत्म होने के बाद लापता हो गया था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इस दौरान उसने केरल सरकार, राज्य के कृषि मंत्री पी प्रसाद और प्रतिनिधिमंडल के 27 सदस्यों से माफी भी मांगी। किसान ने बताया कि दौरा खत्म होने के बाद वह इस्राइल के पवित्र स्थलों जेरुसलम और बेथलेहेम घूमने चला गया था। 
विज्ञापन


किसान ने बताया कि इस बीच उसे पता चला कि उसके लापता होने की खबरें मीडिया में चल रही हैं। ऐसे में वह घबरा गया। किसान ने बताया कि उसने किसी की मदद से अपने घर फोन करके खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी। किसान अपने भाई की मदद से वापस केरल लौट सका। किसान ने बताया कि उसका वीजा 8 मई तक वैलिड है, ऐसे में उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। बता दें कि किसान के गायब होने के बाद केरल सरकार ने इस्राइल स्थित  भारतीय दूतावास से मदद मांगी थी और मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रतिनिधिमंडल के साथ गए अन्य किसानों ने दावा किया था कि बीजू कूरियन गैरकानूनी रूप से इस्राइल में बसने की तैयारी कर रहा है। ऐसी भी खबरें आई थी कि कूरियन ने अपने परिवार को फोन करके कहा था कि उसे ढूंढने की कोशिश ना करें। भारतीय दूतावास ने भी कूरियन के लापता होने की शिकायत इस्राइल पुलिस से की थी, जिसके बाद इस्राइल पुलिस द्वारा कूरियन की तलाश की जा रही थी। केरल के कृषि मंत्री ने कहा था कि इस घटना से राज्य सरकार की किरकिरी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed