फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Elections- Ramesh Chennithala appointed election committee chairman, Shashi Tharoor gets responsibility

केरल चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, रमेश चेन्निथला चुनाव समिति के अध्यक्ष, शशि थरूर को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 12 Feb 2026 11:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 11:04 PM IST
सार

केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी को मंजूरी दी है। इसके तहत रमेश चेन्निथला और शशि थरूर को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Kerala Elections- Ramesh Chennithala appointed election committee chairman, Shashi Tharoor gets responsibility
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी बनाने के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अभियान समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश चेन्निथला को दी है। वहीं डॉ. शशि थरूर को सह-अध्यक्ष बनाया है, शफी परम्बिल को संयोजक, हिबी ईडन, रोजी एम जॉन, सी.आर. महेश, मैथ्यू कुझालनादन, राम्या हरिदास, एम. लिजू, दीप्ति मैरी वर्गीस समिति की सदस्य बनाई गई हैं। घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष का प्रभार बेनी बेहनन और कोडिक्कुन्निल सुरेश को सह-अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। वहीं डीन कुरियाकोसे, एडवोकेट जेबी माथेर को समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

 
शशि थरूर की नियुक्ति क्यों महत्वपूर्ण?
शशि थरूर की नियुक्ति का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी से अपनी शिकायतों के निवारण के लिए मुलाकात करने के कुछ दिनों बाद हुई है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि सब ठीक है और हम सभी एक ही राय पर हैं। तब से, थरूर को कांग्रेस के लिए प्रमुखता से बोलते हुए देखा गया है और उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा की शुरुआत भी की थी। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के लिए क्यों अहम है यह चुनाव?
केरल में पिछले 10 साल से वाम दलों की सरकार है। कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी का लक्ष्य है कि वह वाम मोर्चे से सत्ता छीनकर फिर से सरकार बनाए। केरल विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है, इसलिए कांग्रेस ने अभी से संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed