फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala elections: NDA promise- Employment to every family, free laptops, new laws on Sabarimala and Love Jihad

केरल चुनाव: राजग का वादा- हर परिवार से एक को रोजगार, मुफ्त लैपटॉप, सबरीमाला व लव जिहाद पर कानून

Wed, 24 Mar 2021 07:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Mar 2021 07:05 PM IST
सार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि करीब आ गई है। ऐसे में प्रचार के साथ ही  वादों व दावों का भी सिलसिला तेज हो गया है। इस बार हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी का वादा अमूमन सभी दल कर रहे हैं। कोरोना काल में बढ़ी बेरोजगारी को देखते हुए यह नया ट्रेंड दिखाई दे रहा है, ताकि जनता का लुभाया जा सके। 
 

विज्ञापन
Kerala elections: NDA promise- Employment to every family, free laptops, new laws on Sabarimala and Love Jihad
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें सबरीमाला मंदिर के संचालन के लिए और 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून के साथ ही हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को रोजगार और हाई स्कूल के छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप जैसे कई वादे हैं।

विज्ञापन

जावड़ेकर ने प्रगतिशील घोषणा करार दिया
जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा का घोषणापत्र प्रगतिवादी, गतिशील और विकास पर केंद्रित है तथा केरल को ऐसे घोषणा-पत्र का इंतजार था। वाम नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परियोजनाओं में मामूली बदलाव कर लोगों के समक्ष उसे अपनी योजना के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश हुई।
विज्ञापन

जावड़ेकर ने कहा कि हमारा घोषणा-पत्र प्रगतिशील, गतिशील, आकांक्षी और विकास केंद्रित है। केरल को ऐसे घोषणा-पत्र का इंतजार था। प्रमुख बिंदुओं की बात करें तो यह घोषणापत्र परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देने, केरल को आतंकवाद मुक्त करने, भूख से मुक्त करने, सबरीमला कानून (मंदिर की परंपरा के संरक्षण के लिए), हाईस्कूल के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप और लव जिहाद के खिलाफ कानून की गारंटी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजा-जजा को पांच एकड़ जमीन
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के भूमिहीन सदस्यों को कृषि उद्देश्यों के लिये पांच एकड़ जमीन दी जाएगी। घोषणापत्र में गरीबी रेखा से नीचे के परिवार को मुफ्त में छह रसोई गैस सिलेंडरों का वादा भी किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि पिनराई सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं में मामूली बदलाव पर उनका श्रेय लेना शुरू कर दिया है। 


भाजपा नीत राजग ने किए ये वादे भी
  • बीपीएल परिवार को हर साल छह रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त
  • सभी क्षेत्रों में न्यूनतम वेतन सुनिश्चित कराया जाएगा
  • कमाने वाले के बीमार पड़ने या कामकाज में सक्षम नहीं होने पर हर माह 5000 रुपये 
  • सामाजिक कल्याण पेंशन बढ़ाकर 3500 रुपये की जाएगी
  • नोक्कुकूली व अत्तिमारी कूली जैसी अनुचित व्यापार प्रथा प्रतिबंधित होगी
  • पीएससी परीक्षा से पहले पात्रता परीक्षा लेना बंद किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed