{"_id":"6072170b6ca3da3f340104a8","slug":"kerala-customs-officers-interrogated-assembly-speaker-for-two-hours-in-dollar-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: डॉलर तस्करी केस में विधानसभा स्पीकर से दो घंटे तक कस्टम अधिकारियों ने की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: डॉलर तस्करी केस में विधानसभा स्पीकर से दो घंटे तक कस्टम अधिकारियों ने की पूछताछ
Sun, 11 Apr 2021 02:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:52 AM IST
सार
- विधानसभा स्पीकर पी श्रीरामकृष्णन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जांच में शामिल होने व कोच्चि आने में जताई थी असमर्थता
- कस्टम अधिकारी ने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचकर पूछे सवाल
विज्ञापन
डॉलर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के डॉलर तस्करी केस की जांच कर रहे कस्टम विभाग के अधिकारियों ने विधानसभा स्पीकर पी श्रीरामकृष्णन के घर जाकर उनसे पूछताछ की। सूत्रों ने शनिवार को बताया, स्पीकर ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जांच में शामिल होने कोच्चि आने में असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार को कस्टम अधिकारी उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। डॉलर तस्करी केस को लेकर अधिकारियों ने कुछ सवाल पूछे और करीब दो घंटे तक वहां रहे।
कस्टम विभाग ने तीसरी बार स्पीकर को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। दरअसल, कस्टम अधिकारी उनकी विदेशी यात्रा व अन्य जानकारियों को लेकर पूछताछ करना चाहते थे। यह मामला 1.90 लाख अमेरिकी डॉलर की तस्करी से जुड़ा है, जिसमें तिरुवनंतपुरम स्थित यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख आरोपी है।
विज्ञापन