{"_id":"653b8780ec66fc2eef07bc24","slug":"kerala-culture-minister-saji-cherian-on-actor-vinayakam-arrest-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'जेलर' में काम करने वाले अभिनेता की गिरफ्तारी मामले से केरल के मंत्री ने बनाई दूरी, कही यह बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'जेलर' में काम करने वाले अभिनेता की गिरफ्तारी मामले से केरल के मंत्री ने बनाई दूरी, कही यह बड़ी बात
Fri, 27 Oct 2023 03:19 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:19 PM IST
सार
अभिनेता विनायकन की गिरफ्तारी पर केरल के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने कहा कि वह एक कलाकार है और इसे उनके कलात्मक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Saji Cherian
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने 'जेलर' के अभिनेता विनायकम के गिरफ्तारी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, इसे अभिनेता की "कलात्मक प्रतिक्रिया" माना जा सकता है। पत्नी के साथ विवाद मामले में पुलिस ने अभिनेता विनायकम को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह एर्नाकुलम पुलिस स्टेशन पर हंगामा करने लगे।
इस पर केरल के मंत्री चेरियन ने कहा, 'वह एक कलाकार है। इसे उनके कलात्मक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा सकता है। इस पर मुझे अपनी राय व्यक्त करने की जरूरत नहीं है। कलाकारों में समय समय पर कलात्मक प्रवृत्तियां बनती रहती है। इस बार यह पुलिस के सामने देखने को मिला। इस पर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
हालांकि, इस मामले का एक वीडियो टेलीविजन पर प्रसारित किया गया है, जिसमें पुलिस को अभिनेता के साथ अकड़कर बात करते हुए देखा गया। मंगलवार को अभिनेता विनायकम पुलिस के साथ अस्पताल से निकल रहे थे। दरअसल उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं है कि किस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि विनायकम को पुलिस स्टेशन में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उचित प्रक्रिया के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस मामले में कांग्रेस ने 25 अक्तूबर को विनायकम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की जमानती धराएं लगाने के लिए केरल पुलिस की निंदा की थी।