{"_id":"5e4febb28ebc3ef38427adcf","slug":"kerala-couple-allege-school-denied-admission-to-son-for-not-filling-religion-column","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: धर्म का कॉलम नहीं भरने पर विद्यालय ने दाखिले से किया इंकार, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: धर्म का कॉलम नहीं भरने पर विद्यालय ने दाखिले से किया इंकार, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट
Fri, 21 Feb 2020 08:09 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
केरल में एक छात्र को विद्यालय में दाखिला लेने सिर्फ इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उसके माता-पिता ने धर्म का कॉलम नहीं भरा। मामला राजधानी तिरुवनंतपुरम का है, जहां नसीम और धायना नाम के एक दंपति ने अपने बेटे को सरकार द्वारा सहायता प्राप्त सेंट मेरी स्कूल में दाखिला करवाना चाहा, लेकिन धर्म की जानकारी नहीं देने के कारण उनके बेटे का दाखिला नहीं लिया गया।
विज्ञापन
बच्चे के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय अधिकारियों ने दावा किया था कि शिक्षा विभाग के 'सम्पूर्ण' पोर्टल पर 'धर्म' कॉलम को भरने के बिना पंजीकरण संभव नहीं होगा। वहीं, इस मामले का संज्ञान लेते हुए केरल शिक्षा विभाग ने विद्यालय से इस पर रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन