फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala congress Rahul Mamkootathil makes first public appearance after suspension

Kerala: निलंबन के बावजूद विधानसभा पहुंचे राहुल ममकूटाथिल, कांग्रेस नेताओं की नाराजगी के बाद लौटे

Mon, 15 Sep 2025 01:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

कांग्रेस नेता इस मामले से खुद को अलग करते दिखे और उन्होंने कहा कि पार्टी को ममकूटाथिल के विधानसभा आने पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अब कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं।

विज्ञापन
kerala congress Rahul Mamkootathil makes first public appearance after suspension
राहुल ममकूटाथिल - फोटो : फेसबुक/राहुल ममकूटाथिल

विस्तार

पलक्कड़ के निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल सोमवार को केरल विधानसभा पहुंचे। यौन दुराचार के आरोप लगने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी सदस्यता से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद राहुल ममकूटाथिल पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नेमोम शजीर और कुछ अन्य दोस्तों के साथ विधानसभा सत्र शुरू होने के कुछ मिनट बाद राहुल सदन पहुंचे।
विज्ञापन


नेता विपक्ष ने जताई आपत्ति
हालांकि विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने कथित तौर पर सदन में उनकी उपस्थिति पर आपत्ति जताई। हालांकि अन्य सदस्यों की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देखी गई। सदन पहुंचने के कुछ देर बार उन्हें एक कागज पर कुछ लिखते हुए देखा गया, जो कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्राप्त एक नोट का जवाब था, जवाब देने के बाद में राहुल सदन से चले गए। विधानसभा के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


एसएफआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
एसएफआई कार्यकर्ताओं ने विधायक छात्रावास के पास उनके वाहन को रोका और कुछ देर विरोध प्रदर्शन भी किया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल और न ही पार्टी नेतृत्व ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण दिया कि क्या वह आने वाले दिनों में वे सत्र में भाग लेंगे या नहीं। इस बीच कांग्रेस नेता इस मामले से खुद को अलग करते दिखे और उन्होंने कहा कि पार्टी को ममकूटाथिल के विधानसभा आने पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अब कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  BMW Accident: 'बच जाती मेरे पिता की जान, आखिर 22KM दूर क्यों...', वित्त मंत्रालय के अफसर की मौत पर बेटे के सवाल

राहुल ममकूटाथिल पर लगे हैं गंभीर आरोप
लोकसभा सांसद कोडुक्कुन्निल सुरेश ने कहा, 'वह अब कांग्रेस संसदीय दल के सदस्य नहीं हैं। इसलिए हम उनसे संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।' वरिष्ठ माकपा नेता ई. पी. जयराजन ने भी सदन में ममकूटाथिल के आने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका आना सदन में जानबूझकर समस्याएं पैदा करने की कोशिश है, और उनका यह कदम जनता और विधानसभा का अपमान है। ममकूटाथिल ने हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने बिना नाम लिए राहुल ममकूटाथिल पर दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद, कुछ अन्य महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने भी राहुल पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते उन्हें कांग्रेस पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed