फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Congress MLA Uma Thomas put on ventilator support after falling from stage

Kerala: कांग्रेस विधायक उमा थॉमस की हालत गंभीर, मंच से गिरने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

Mon, 30 Dec 2024 01:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:04 AM IST
सार

कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंच से गिरने के बाद केरल कांग्रेस विधायक उमा थॉमस की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शनिवार को एक समारोह में भाग लेने के बाद वह मंच से 15 फीट नीचे गिर गई थीं।

विज्ञापन
Kerala Congress MLA Uma Thomas put on ventilator support after falling from stage
केरल कांग्रेस विधायक उमा थॉमस - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल कांग्रेस विधायक उमा थॉमस को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंच से गिरने के बाद गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। यह घटना तब हुई, जब वह शनिवार शाम को एक समारोह में भाग ले रही थीं। इस दौरान वह बैरिकेड से टकराने के बाद मंच से 15 फीट नीचे गिर गईं। 

विज्ञापन


बता दें कि मंच पर डांस परफॉर्मेंस चल रही थी। संस्कृति मंत्री साजी चेरियन के अभिवादन करने के बाद विधायक थॉमस वीआईपी मंडप में अपनी सीट की ओर बढ़ रही थीं। इस दौरान बैरिकेड से चटकराने पर उनके साथ हादसा हो गया। 
विज्ञापन


गिरने के बाद विधायक के सिर और नाक से खून बहने लगा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरने के कारण विधायक के सिर और नाक से खून बहने लगा। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के एलओपी और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने बताया कि उमा के सिर में चोट लगी है और फ्रैक्चर हुए हैं। अगले 24 घंटों तक उनकी निगरानी की जरूरत है। हम सभी चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं।

पीटी थॉमस की पत्नी हैं उमा
उमा थॉमस, दिवंगत कांग्रेस नेता पीटी थॉमस की पत्नी हैं। वह थ्रिक्काकारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। पीटी थॉमस का निधन 2021 में हुआ, और उसके बाद उमा ने उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की, जिससे वह कांग्रेस पार्टी की पहली महिला विधायक बनीं।

25000 से अधिक वोटों से जीतीं उमा
उमा ने सभी को आश्चर्यचकित करते हुए 25,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, क्योंकि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले वामपंथियों ने एक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट जो जोसेफ को मैदान में उतारकर जोरदार अभियान चलाया था और घोषणा की थी कि थ्रीक्काकारा में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई जाएगी। 


पीटी थॉमस ने 2016 से थ्रिक्काकारा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था
पीटी थॉमस ने 2016 से थ्रिक्काकारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 2021 का चुनाव भी जीता था लेकिन दिसंबर 2021 में उनका निधन हो गया। उन्होंने 2009 से 14 तक इडुक्की लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और इससे पहले दो बार थोडुपुझा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी।

अपने भाषणों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा
उमा ने अपने विनम्र स्वभाव से विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उमा ने अपने प्रभावी भाषणों से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed