{"_id":"642eb4527ad61b0655093737","slug":"kerala-congress-leader-said-laughable-to-the-statement-of-cm-vijayan-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल सीएम के बयान को कांग्रेसी नेता ने बताया हास्यपद, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल सीएम के बयान को कांग्रेसी नेता ने बताया हास्यपद, जानिए पूरा मामला
Thu, 06 Apr 2023 06:24 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:24 PM IST
सार
2 अप्रैल की रात को ट्रेन कोझिकोड में एलाथुर के पास कोरापुझा पुल पर पहुंची थी। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने यात्रियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। हादसे में नौ लोग झुलस गए थे। वे सभी अस्पताल में भर्ती है, उनका इलाज चल रहा है। इसी मामले में पुलिस ने शाहरुख सैफी नाम के एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया था। सीएम ने पुलिस के इसी काम को उत्कृष्ट बताया था।
विज्ञापन
वी.डी सतीशन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के एक बयान को हास्यास्पद करार दिया है। बुधवार को सीएम पिनाराई ने कहा था कि ट्रेन में लगी आग के मामले में संदिग्ध को पकड़ना राज्य पुलिस के बेहतर काम को दर्शाता है। इसी मामले में विधानसभा में कांग्रेसी नेता वी.डी सतीशन ने आरोप लगाया कि जांच में उत्कृष्टता के बजाय, पुलिस की कार्रवाई केवल विफलता और सतर्कता की कमी दिखाती है, जो माफ करने लायक नहीं है। उन्होंने सीएम के बयानों को खोखला बताते हुए कहा कि वह बयान जनता को हंसाने लायक है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दो अप्रैल की रात को ट्रेन कोझिकोड में एलाथुर के पास कोरापुझा पुल पर पहुंची थी। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने यात्रियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। हादसे में नौ लोग झुलस गए थे। वे सभी अस्पताल में भर्ती है, उनका इलाज चल रहा है। इसी मामले में पुलिस ने शाहरुख सैफी नाम के एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया था। सीएम ने पुलिस के इसी काम को उत्कृष्ट बताया था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की गंभीरता नहीं समझ पाई
विधानसभा में सतीशन ने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी शाहरुख सैफी उसी ट्रेन से कन्नूर तक गया था। अगले दिन तीन अप्रैल को वह एर्नाकुलम-अजमेर मरुसागर एक्सप्रेस से वापस लौट गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि पुलिस ने ट्रेन में या कन्नूर रेलवे स्टेशन पर कोई जांच नहीं की। राज्य ने इस घटना में हुए नुकसान को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया। रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अगर तलाशी ली गई होती, तो आरोपी उसी दिन हिरासत आ जाता। कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध को भागने और राज्य की सीमाओं को पार कराने का अवसर देने के समान है। सतीशन ने कहा कि यह एक अक्षम्य गलती है। पुलिस घटना की गंभीरता को समझ को समझ नहीं पाई।
विज्ञापन
सीएम ने की थी तारीफ
मुख्यमंत्री विजयन ने बुधवार को कहा था कि हादसे के तीन दिनों के अंदर हमलावर की गिरफ्तारी केरल पुलिस की उत्कृष्टता और केंद्रीय एजेंसियों के मिले सहयोग को दर्शाती है। उन्होंने जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों और सहयोग करने वाली महाराष्ट्र एटीएस, सेंट्रल इंटेलिजेंस और रेलवे को भी बधाई दी।
3 शव मिले
ट्रेन में आग लगने के कारण लापता हुई एक महिला, एक शिशु और एक पुरुष के शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आग देखकर वे घबरा गए और नीचे उतरने के प्रयास में गिर गए। जांच के लिए केरल पुलिस की एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। पुलिस के मुताबिक, घटना पहले से ही प्लानंड थी, क्योंकि हमलावर अपने बैग में पेट्रोल भरकर ले जा रहा था।