फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Congress chief K Sudhakaran arrested in cheating case released on bail

Kerala: धोखाधड़ी मामले में केरल कांग्रेस प्रमुख सुधाकरन गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Fri, 23 Jun 2023 10:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि (केरल)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि (केरल)। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 10:44 PM IST
सार

Kerala: कांग्रेस नेता ने कहा, उन्होंने मुझसे पूछताछ करने के बाद मेरी गिरफ्तारी दर्ज की और फिर मुझे जमानत पर रिहा कर दिया। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। मैं अदालत में मामले का सामना करूंगा।

विज्ञापन
Kerala Congress chief K Sudhakaran arrested in cheating case released on bail
के सुधाकरन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के सुधाकरन को शुक्रवार को पुलिस की अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्राचीन वस्तुओं का डीलर विवादास्पद मोनसन मावुंकल मुख्य आरोपी हैं। बाद में सुधाकरन को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन

जमानत पर रिहा होने के बाद सुधाकरन ने मीडिया से कहा कि उन्हें अपराध शाखा ने कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इससे पूर्व वह सुबह पूछताछ के लिए पेश हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा, उन्होंने मुझसे पूछताछ करने के बाद मेरी गिरफ्तारी दर्ज की और फिर मुझे जमानत पर रिहा कर दिया। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। मैं अदालत में मामले का सामना करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने सुधाकरन की गिरफ्तारी की आलोचना की और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) वीडी सतीसन ने कहा कि वाम सरकार भय से शासित है। इसलिए वह इस तरह की रणनीति से विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रही है।
 

विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता का तंज
केरल कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तंज किया है। उन्होंने ट्वीट किया, विपक्षी एकता के दिन-केरल अपराध शाखा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन को भ्रष्टाचार में संलिप्तता के मामले में गिरफ्तार किया है। आश्चर्य है, क्या यह वामपंथियों की ओर से अपनी ही सहयोगी कांग्रेस के खिलाफ प्रतिशोध है, या क्या कांग्रेस को उसके ही सहयोगी वाम दल की ओर से भ्रष्ट प्रमाणित किया जा रहा है? जो भी आनंद लिजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed