{"_id":"608fa0248ebc3ed1e96439fa","slug":"kerala-congress-b-chairmanr-balakrishna-pillai-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: केरल कांग्रेस (बी) के अध्यक्ष बालकृष्ण पिल्लई का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: केरल कांग्रेस (बी) के अध्यक्ष बालकृष्ण पिल्लई का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Mon, 03 May 2021 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 03 May 2021 03:02 PM IST
सार
आज सुबह कोट्टाराकारा के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। बालकृष्ण पिल्लई के बेटे केबी गणेश कुमार ने उनकी मौत की खबर की जानकारी दी।
विज्ञापन
केरल कांग्रेस बी के अध्यक्ष का निधन (फाइट फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल कांग्रेस (बी) के अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री आर बालकृष्ण पिल्लई का निधन हो गया। आज सुबह कोट्टाराकारा के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। बालकृष्ण पिल्लई के बेटे केबी गणेश कुमार ने उनकी मौत की खबर की जानकारी दी। पिल्लई 1960 में 25 साल की आयु में पठानपुरम सीट से विधानसभा में चुने गए। उन्होंने 1964 में कांग्रेस छोड़ दी और वरिष्ठ नेता के एम जॉर्ज के साथ मिलकर केरल कांग्रेस का गठन किया। पिल्लई केरल कांग्रेस के संस्थापक महासचिव थे।
विज्ञापन
वह केरल कांग्रेस (B) के अध्यक्ष और नायर सेवा सोसाइटी (NSS) के निदेशक बोर्ड के सदस्य थे। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 1960 में कांग्रेस पार्टी से शुरू की थी। सियासी सफर में कई उतार चढ़ाव आते रहे वह1960,1965,1977,1980,1982,1987,1991,2001 में केरल विधानसभा के सदस्य थे। पिल्लई ने आखिरी बार 2006 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने 1980 के दशक में अपने भाषण में कहा था कि केरल के विकास की जरूरतों को नजरअंदाज किए जाने के कारण लोगों को पंजाब में उग्रवाद की तर्ज पर केंद्र सरकार का विरोध करना चाहिए, जिसके बाद उन्हें मंत्रालय से इस्तीफा देना पड़ा था। बता दें कि वह केरल के पहले मंत्री थे, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
Kerala Congress (B) chairman and former state minister R Balakrishna Pillai passes away in Kottarakkara at the age of 87 pic.twitter.com/25yetTrBWG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 3, 2021