राहुल ने किसान आत्महत्या पर केरल मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विजयन बोले- उम्मीद है आप हमारी मदद करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में किसान वीडी दिनेश कुमार ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद राहुल ने राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखकर उन्हें इस मामले की जांच और मृतक के परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए कहा था। राहुल के पत्र पर शनिवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जवाब दिया है।
पिनराई विजयन ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की गहन जांच करने और सरकार के पास एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पत्र में लिखा, 'श्री राहुलजी, आपने 28 मई को एक पत्र लिखा था जिसमें वायनाड के किसान वीडी दिनेश कुमार की आत्महत्या की जांच करने और परिवार की आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया था। जैसा कि आपको पता होगा कि केरल किसानों की मदद करने की कोशिश करता रहता है और हमने इस साल के आखिर तक उनसे राशि लेने पर रोक लगा रखी है।'
पत्र में उन्होंने आगे लिखा, 'आप मेरी बात से सहमत होंगे कि पूरे देश के किसानों को खेती के लिए ली जाने वाली राशि का भुगतान करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मामले को संसद में उठाए जाने की जरुरत है और मुझे उम्मीद है कि आप इसमें हमारी मदद करेंगे। जिससे कि न केवल केरल के बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के किसानों को राहत मिलेगी। मैंने जिलाधिकारी से गहन जांच करके सरकार के पास एक विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। जिसमें आर्थिक मदद भी शामिल है।'
Kerala CM has written to Rahul Gandhi in connection with his letter requesting for inquiry into the suicide of a Wayanad farmer VD Dinesh Kumar. The CM states that he has asked Dist Collector to conduct a detailed inquiry & submit a report to the govt for taking further action. pic.twitter.com/OClc9NVEr8
— ANI (@ANI) June 1, 2019
इससे पहले अपने पत्र में राहुल ने मुख्यमंत्री से कहा था, 'मैं वायनाड क्षेत्र की पनामारान पंचायत के नीरवरम गांव में किसान वीडी दिनेश कुमार की आत्महत्या के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। उनकी पत्नी श्रीमती सुजिता से बात करके मुझे पता चला कि उनके पति कर्ज न चुका पाने की वजह से बहुत दुखी थे और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। कुमार अकेला ऐसा मामला नहीं है। वायनाड में बहुत से किसान कर्ज न चुका पाने के कारण आत्मरहत्या कर चुके हैं।'
राहुल ने आगे लिखा था, 'मैं आपने अनुरोध करता हूं कि कुमार की मौत की परिस्थितियों की जांच कराएं और परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करें।' सात जून को राहुल गांधी दो दिन के वायनाड के दौरे पर जाएंगे और मतदाताओं को धन्यवाद करेंगे। 24 मई को उन्होंने वायनाड के लोगों का धन्यवाद किया था क्योंकि उन्होंने उन्हें लोकसभा में अपना प्रतिनिधि चुना है। गांधी ने यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता पीपी सुनीर को हराया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.