फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: CM Pinarayi Vijayan says strict action will be taken against those who harass women for rejecting love proposal

केरल: सीएम विजयन ने कहा- प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिलाओं को प्रताड़ित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 12 Aug 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 12 Aug 2021 02:56 AM IST
सार

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, पुलिस ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखेगी, जिनके खिलाफ महिलाओं को परेशान करने और उनका पीछा करने जैसे मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Kerala: CM Pinarayi Vijayan says strict action will be taken against those who harass women for rejecting love proposal
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन - फोटो : Facebook

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उन लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जो प्रेम प्रस्तावों को ठुकराने वाली महिलाओं को परेशान या उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखेगी, जिनके खिलाफ महिलाओं को परेशान करने और उनका पीछा करने जैसे मामले दर्ज हैं। साथ ही ऐसे लोगों पर नजर भी रखी जाएगी, जो प्रेम प्रस्ताव ठुकराने का बदला लेने के लिए महिला को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन


राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती ऐसी वारदातों के बीच विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री ने यह बात कही। हाल में इसी तरह की एक घटना हुई जिसमें एर्नाकुलम जिले में एक शख्स ने डेंटल कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह छात्रा का सोशल मीडिया मित्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 30 जुलाई को दिनदहाड़े छात्रा के घर में घुसकर उसकी हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। सदन में इस घटना पर चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक पी टी थॉमस ने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य पुलिस की खुफिया इकाई समाज में लड़कियों तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक सतर्क रहे।


विजयन ने सदन को आश्वासन दिया कि पुलिस उन लोगों के खिलाफ नरम रुख नहीं अपनाएगी, जो प्यार के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले ही सख्त कदम उठा रही है, ताकि महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले  ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed