{"_id":"60aad2078ebc3eb4e82f7372","slug":"kerala-cm-pinarayi-vijayan-praised-jenny-jirom-she-is-an-inspiration-for-other-women-and-common-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: पिनराई विजयन ने कहा- जेनी जीरोम अन्य महिलाओं और आम लोगों के लिए प्रेरणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: पिनराई विजयन ने कहा- जेनी जीरोम अन्य महिलाओं और आम लोगों के लिए प्रेरणा
Mon, 24 May 2021 03:37 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 24 May 2021 03:37 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री पिनराई विजयन फेसबुक पर लिखा, छोटे से गांव से निकली जेनी जीरोम ने जीवन में बहुत संघर्ष किया। लेकिन विकट परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने बचपन का सपना साकार किया, जेनी दूसरी सभी महिलाओं और आम लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं
विज्ञापन
पिनराई विजयन
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से त्रिवेंद्रम से बतौर कमर्शियल पायलट सफर तय करने वाली जेनी जीरोम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने रविवार को 23 वर्षीय जेनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विजयन फेसबुक पर लिखा, छोटे से गांव से निकली जेनी ने जीवन में बहुत संघर्ष किया। लेकिन विकट परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने बचपन का सपना साकार किया। जेनी दूसरी सभी महिलाओं और आम लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
बता दें कि केरल के त्रिवेंद्रम के छोटे से तटीय गांव की निवासी जेनी ने शनिवार की रात संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से त्रिवेंद्रम का सफर बतौर कमर्शियल पायलट तय किया। एयर अरबिया जी9 449 फ्लाइट की को-पायलट जेनी जीरोम मछुआरों के छोटे से गांव कोचुथुरा की मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
पुणे के ठाणे जिले में पूर्व स्कूल प्रधानाध्यापक और जिला परिषद अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जिला परिषद अधिकारी और एक सेवानिवृत्त स्कूल प्रधानाध्यापक को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद अधिकारी चित्रा भारमल (35) और दिलीप हिंदूराव (59) को शनिवार को एसीबी इंस्पेक्टर संतोष शेवाले ने इन दोनों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक शिक्षक से 7.50 लाख रुपये की मांग की थी। ये रुपये 3-3 लाख की किस्त में दिए जाने थे।