फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor Arif Mohammad not invited in Kerala CM Christmas Party

Kerala: केरल के सीएम विजयन ने रखी क्रिसमस पार्टी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नहीं दिया न्योता

Wed, 21 Dec 2022 10:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 21 Dec 2022 10:47 AM IST
सार

सीएम विजयन ने मंगलवार को क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए तिरुवनंतपुरम स्थित सरकारी मैस्कॉट होटल में दावत का आयोजन किया था। इसमें शामिल होने के लिए राज्यपाल को न्योता नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
Governor Arif Mohammad not invited in Kerala CM Christmas Party
सीएम विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में सीएम पिनराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच खींचतान खत्म नहीं हो रही बल्कि और बढ़ रही है। अब तो सामान्य शिष्टाचार का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। विजयन ने अपनी क्रिसमस पार्टी  में भी राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया। 

विज्ञापन

सीएम विजयन ने मंगलवार को क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए तिरुवनंतपुरम स्थित सरकारी मैस्कॉट होटल में दावत का आयोजन किया था। इसमें शामिल होने के लिए राज्यपाल को न्योता नहीं दिया गया। राजभवन ने भी पुष्टि की है कि राज्यपाल को इस पार्टी में नहीं बुलाया गया। 
विज्ञापन

सीएम विजयन द्वारा आयोजित पार्टी में राज्यपाल को छोड़कर राज्य की कई गणमान्य हस्तियों को बुलाया गया था। इनमें कार्डिनल मार जॉर्ज एलेनचेरी, कार्डिनल बेसेलियोस मार क्लेमिस, बिशप बेसेलियोस मार्थोमा मैथ्यूज तृतीय, बिशप डॉ. थियोडोसियस मार्टोमा मेट्रोपॉलिटन, आर्कबिशप डॉ. थॉमस जे नेटो, जोसेफ मार ग्रेगोरियस मेट्रोपॉलिटन, सिरिल मार बसेलियोस मेट्रोपॉलिटन, अथानासियोस योहान मेट्रोपॉलिटन, बिशप मार मैथ्यू अराइक्कल, एसएनडीपी नेता वेल्लापल्ली नटसन, पलायम मस्जिद इमाम डॉ. वीपी सुहैब मौलवी, गोकुलम गोपालन, स्वामी गुरुरत्नम ज्ञानथपस्वी, प्रो. वीके थॉमस, प्रो. पीजे कुरियन, स्वामी सुभंगानंद, कडनापल्ली रामचंद्रन, वीके मैथ्यूज, जस्टिस बेंजामिन कोशी, साइरिक जोसेफ, एंथोनी डोमिनिक, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, मंत्री के. राजन, रोशी ऑगस्टाइन, के कृष्णकुट्टी, एके ससींद्रन, अहमद देवरकोविल, एंटनी राजू, जीआर अनिल, केएन बालगोपाल, डॉ. आर बिंदू, एमबी राजेश, पीए मोहम्मद रियाज, पी राजीव, वी शिवनकुट्टी, वीएन वासवन, वीना जॉर्ज, विधान सभा अध्यक्ष एएन शमसीर, डिप्टी स्पीकर चित्तयम गोपाकुमार, मेयर आर्य राजेंद्रन, मैथ्यू टी. थॉमस विधायक, एम.वी. डॉ. श्रेयम्स कुमार, मुख्य सचिव वीपी जॉय, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. वीके रामचंद्रन शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने यहां मनाया क्रिसमस
इस बीच, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कल कोझीकोड के 'लव ऑफ होम' कुटोली के लोगों के साथ क्रिसमस मनाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed