फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM pinarayi vijayan demands resignation of Education Minister V Sivankutty rejected, UDF boycotted the House

केरल: मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की खारिज, यूडीएफ ने सदन का किया बहिष्कार

Thu, 29 Jul 2021 10:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Jul 2021 10:23 PM IST
सार

2015 में सदन के अंदर हंगामा करने से जुड़े मामले में यूडीएफ शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी के इस्तीफे की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Kerala CM pinarayi vijayan demands resignation of Education Minister V Sivankutty rejected, UDF boycotted the House
पिनराई विजयन

विस्तार

एलडीएफ सरकार द्वारा शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी के इस्तीफा की मांग खारिज करने के बाद कांग्रेस नीत यूडीएफ ने गुरुवार को केरल विधानसभा की कार्यवाहियों का बहिष्कार किया। 2015 में सदन के अंदर हंगामा करने से जुड़े मामले में यूडीएफ उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था।

विज्ञापन


शून्य काल के दौरान विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस पेश किया क्योंकि सुप्रीम कोर्ट मामले में शिवनकुट्टी सहित एलडीएफ विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले को वापस लेने की सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था। नोटिस पेश करते हुए कांग्रेस विधायक पीटी थॉमस ने कहा कि इस घटना से विधानसभा की छवि दागदार हुई है।
विज्ञापन


बहरहाल, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंत्री के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने वाम मोर्चा के विधायकों की संलिप्तता वाले मामले को वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा याचिका दायर करने का भी बचाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed