{"_id":"690f74ebdf38dbe1270870c3","slug":"kerala-cm-condemns-students-being-made-to-sing-rss-song-onboard-vande-bharat-express-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: CM विजयन बोले- वंदे भारत एक्सप्रेस में छात्रों से संघ का गीत गाना निंदनीय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: CM विजयन बोले- वंदे भारत एक्सप्रेस में छात्रों से संघ का गीत गाना निंदनीय
Sat, 08 Nov 2025 10:20 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तिरुवनंतपुरम
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
केरल के सीएम पिनाराई विजयन
- फोटो : ANI
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एर्नाकुलम से बंगलूरू जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद ट्रेन में स्कूली छात्रों से आरएसएस का गीत गवाने के लिए दक्षिणी रेलवे की निंदा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी बयान में विजयन ने कहा कि दक्षिणी रेलवे के इस कृत्य का विरोध किया जाना चाहिए।
विजयन ने कहा, टीवी चैनलों पर प्रसारित दृश्यों में छात्रों को वंदे भारत एक्सप्रेस में आरएसएस का गीत गाते हुए देखा गया। लगातार सांप्रदायिक विभाजनकारी राजनीति फैलाने वाले आरएसएस के गीत को सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल करना सांविधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ परिवार की ओर से रेलवे का इस्तेमाल अपने सांप्रदायिक राजनीतिक प्रचार के लिए करना अस्वीकार्य है।
विजयन ने दावा किया कि छात्रों की ओर से ट्रेन में आरएसएस का गीत गाए जाने की घटना को देशभक्ति गीत शीर्षक के साथ सोशल मीडिया पर साझा करके दक्षिणी रेलवे और स्वाधीनता आंदोलन का मजाक उड़ाया गया है। विजयन ने आरोप लगाया कि रेलवे, जिसने आजादी की लड़ाई के दौरान भारत के धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवाद की आधारशिला के रूप में काम किया, अब आरएसएस के सांप्रदायिक एजेंडे का समर्थन कर रहा है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के साथ विश्वासघात किया था।