फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM admits to repeated instances of bomb blasts in some areas of Kannur

Kerala: 'कन्नूर के कुछ इलाकों में हुए थे कई बम धमाके', CM विजयन ने किया चौंकाने वाला खुलासा; विपक्ष पर हमला

Wed, 19 Jun 2024 12:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:15 PM IST
सार

कांग्रेस नीत यूडीएफ सदन की कार्यवाही स्थगित करने और कन्नूर जिले में बार-बार बम विस्फोट होने के मुद्दे पर चर्चा करने की मांग कर रहा है। हालांकि, इसे खारिज करते हुए सीएम विजयन ने कहा कि कन्नूर में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है।

विज्ञापन
Kerala CM admits to repeated instances of bomb blasts in some areas of Kannur
पिनराई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के एर्नाकुलम में पिछले साल सिलसिलेवार धमाकों से पूरा देश चौंक गया था। वहीं, अब कन्नूर जिले में मंगलवार को हुए बम धमाके में 86 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। आए दिन बम धमाकों की खबरों से अब सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश न की जाए। साथ ही सीएम ने स्वीकार किया कि कन्नूर जिले के कुछ इलाकों में बम विस्फोट की बार-बार घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन


विपक्ष की मांग- सदन की कार्यवाही स्थगित की जाए
दरअसल, सीएम विजयन ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने और कन्नूर जिले में बार-बार बम विस्फोट होने के मुद्दे पर चर्चा करने की कांग्रेस नीत यूडीएफ विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए यह बात कही। सीएम ने इस बात का दावा किया कि कन्नूर में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस विस्फोटकों के निर्माण को रोकने के लिए निरीक्षण सहित सख्त कदम उठा रही है। 
विज्ञापन


राजनीतिक रंग देने की कोशिश न करें
उन्होंने आगे कहा कि सरकार हाल ही में हुई घटना और इस तरह की घटनाओं को बहुत गंभीरता से ले रही है। पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश न की जाए। सीएम ने कहा कि मंगलवार को थालास्सेरी में हुए बम विस्फोट में 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस सिलसिले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी यूडीएफ ने सदन से किया वॉकआउट
सीएम ने कहा, 'इसलिए, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने की कोई आवश्यकता नहीं है।' विजयन के स्पष्टीकरण के आधार पर अध्यक्ष ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को अनुमति देने से इनकार कर दिया। वहीं, सदन को स्थगित करने की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में विपक्षी यूडीएफ ने सदन से वॉकआउट किया।

सत्तारूढ़ वाम दल बम बनाने वालों को कर रहे प्रोत्साहित: सतीशन
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने कहा कि केरल में सत्तारूढ़ वाम दलों द्वारा बम बनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह इस तथ्य से साबित होता है कि बम बनाते समय मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं को शहीदों के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बम धमाकों में बच्चों सहित सभी उम्र के लोग मारे गए और दिव्यागं हो गए। बम बनाना रुकना चाहिए। 


उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों और बम बनाने की गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। वहीं, विपक्ष के उपनेता पी के कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि राज्य में स्थिति सत्तारूढ़ वाम दलों के नियंत्रण से बाहर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed