फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM accuses Governor Khan of vilification campaign against state

Kerala: राज्यपाल आरिफ खान के दावों पर मुख्यमंत्री विजयन ने किया पलटवार, नकारात्मक अभियान चलाने का आरोप लगाया

Sun, 13 Oct 2024 10:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 13 Oct 2024 10:50 PM IST
सार

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर जानबूझकर निजी हमले करने और राज्य के खिलाफ 'नकारात्मक अभियान' चलाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उस आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि विजयन ने उनके पत्र का जवाब देने में 27 दिन की देरी की।

विज्ञापन
Kerala CM accuses Governor Khan of vilification campaign against state
पिनाराई विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर जानबूझकर निजी हमले करने और राज्य के खिलाफ 'नकारात्मक अभियान' चलाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उस आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि विजयन ने उनके पत्र का जवाब देने में 27 दिन की देरी की। विजयन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर विचार न करने की आदत पर चिंता जताई है। 
विज्ञापन

 
विजयन ने राज्यपाल को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने केरल में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों का जिक्र नहीं किया है। इसलिए, सार्वजनिक रूप से इस तरह की 'गलत धारणाओं' को दोहराना राज्य और उसके निवासियों को बदनाम करने के लिए निरंतर नकारात्मक अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा, मुझे खेद है कि आपके बार-बार बिना सबूत वाली मीडिया खबरों पर भरोसा करने का मकसद, केवल किसी न किसी तरीके से गलत आरोपों के लिए समर्थन हासिल करना है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उन पर किए गए व्यक्ति हमलों के खिलाफ उन्हें सख्त विरोध और असहमति जतानी पड़ी। उन्होंने कहा, सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। विजयन ने यह भी कहा कि उन्होंने कहा था कि सोने की तस्करी देश के खिलाफ एक अपराध है, क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है और संघ व राज्य को उसके वैध कर राजस्व से वंचित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जब्त किया गया सोना शायद वह था, जिस पर कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाई गई थी और यह हवाई अड्डों पर कस्टम अधिकारियों की जांच से बच गया था। उन्होंने कहा कि सोने की तस्करी को रोकने के लिए कार्रवाई करना विशेष रूप से केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। 



विजयन ने कहा कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए सोने और नकदी की जानकारी उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और इस पर मीडिया को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा, मैंने न तो कुछ ज्यादा कहा है और न ही कुछ कम। अब इसे जानबूझकर गलत तरीके से समझा जा रहा है। ऐसे तरीके जिसे मैंने कभी सोचा भी नहीं था। 

पत्र में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उस दावे पर भी जवाब दिया कि उन्होंने दस सितंबर को अपने पत्र का जवाब देने में 27 दिन की देरी की। विजयन ने कहा कि उन्होंने सात अक्तूबर को अपने पत्र में इस देरी के स्पष्ट कारण बताए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed