भारतीय मछुआरों की हत्या : इतालवी नौसैनिक मामले में केरल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल सरकार ने केरल तट के पास 2012 में दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने वाले दो इतालवी नौसैनिकों के मामले में शनिवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। इस पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने को लेकर ‘गंभीर प्रयास’ करने की केंद्र सरकार से अपील की गई है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कहा, ‘यह बेहद स्तब्ध करने वाला है कि हमारे नागरिकों के खिलाफ किए गए ऐसे जघन्य अपराध को हमारे देश में न्याय के दायरे में नहीं लाया जा रहा है।’
पत्र में कहा गया कि इस मामले को शुरुआत से और समुद्री कानून के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण (आईटीएलओएस) में कार्रवाई के दौरान यकीनन बेहद संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ देखे जाने की जरूरत है, क्योंकि इसमें दो निर्दोष भारतीयों की जान गई है।
गौरतलब है कि हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत ने गुरुवार को एनरिका लेक्सी मामले में भारतीय अधिकारियों की कार्रवाई को सही ठहराया। साथ ही कहा कि भारत इस मामले में मुआवजा पाने का हकदार है, लेकिन नौसैनिकों को आधिकारिक छूट प्राप्त होने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चला सकता है।
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan writes to Prime Minister Narendra Modi over the trial of the Italian marines, accused of killing two fishermen off the Kerala coast in 2012. Letter states, "Unfortunate that the crime cannot be tried in Indian courts." pic.twitter.com/aVy3G7lUgC
— ANI (@ANI) July 4, 2020